भाई दूज पर प्यारे भाईयों के लिए नारियल से बनाएं ये 2 मिठाइयां : Diwali Coconut Sweets Recipes

चलिए जानते हैं आप दिवाली पर कौन कौन सी मिठाई बना सकते हैं और उसकी रेसिपी क्या है।

Coconut Sweets Recipes:  दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा होता है। मिठाइयां त्योहारों में मिठास घोलती हैं लेकिन जब हम बाहर से कोई मीठा लेकर आते हैं तो हमेशा क्वालिटी को लेकर संदेह में रहते हैं। ऐसे में आप दिवाली के शुभ अवसर पर अपने घर पर खुद से नारियल की मिठाई बना सकते हैं। चलिए जानते हैं आप दिवाली पर कौन कौन सी मिठाई बना सकते हैं और उसकी रेसिपी क्या है।

Also Read: दिवाली पर बनाएं शेफ की खास रेसिपी: Diwali Special Recipe

Coconut Barfi Recipe

2 सूखे नारियल
2 कप पानी
4 कप चीनी
4 इलायची
2 चम्मच घी

  • सबसे पहले एक सूखा नारियल लें और इसे मिक्सर में दरदरा ही पीस लें।
  • पिसे हुए नारियल को भारी तले वाली पैन में भूनें।
  • अब गैस पर बर्तन गर्म करने के लिए रखें और चीनी पानी डालकर चाशनी बनाना शुरू करें।
  • ध्यान रखें चाशनी गाढ़ी ही बनें। ज्यादा पतली चाशनी से बर्फी सही से नहीं बनती।
  • नारियल की बर्फी बनाते समय ड्राई फ्रूट डालें तो उन्हें घी में भूनकर ही डालें।
  • अब कद्दूकस किए गए नारियल का बूरा और चाशनी को मिला लें।
  • इसे चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
  • जब मिश्रण को प्लेट में निकालें, तो उसे पहले प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। ताकि मिश्रण चिपके नहीं।
  • अब प्लेट में मिश्रण निकालने के बाद उसे बर्फी के आकार में काट लें और मेहमानों को सर्व करें।
Coconut laddoo recipe

नारियल
2 चम्मच सूखा नारियल
5 कप दूध
1/2 चम्मच मावा
1 कप चीनी
10-12 इलायची

  • नारियल लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाई या गहरे तले की पैन में 1 टेबलस्पून घी डालें और मध्यम आंच पर गरम करें।
  • जब घी गरम हो जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें 1 कप दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर पकने दें।
  • जब नारियल और दूध का मिश्रण उबालने लगे, तब इसमें चीनी डालें। अब इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण चिपके नहीं।
  • मिश्रण को तब तक पकाते रहें जब तक यह पैन के किनारों से अलग होने लगे।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें।
  • अब मिश्रण को एक प्लेट में निकालें और इसे कमरे के तापमान पर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
  • जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसे हाथों में घी लगाकर छोटे छोटे लड्डू बनाएं।
  • आप लड्डू को पिस्ता या बादाम से सजा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...