बाज़ार से भी बढ़िया बेसन के लड्डू बनाने के लिए इन वीडियो से लें मदद: Besan Laddu Recipe
Besan Laddu Recipe Video

बाज़ार से बढ़िया बेसन के लड्डू बनाने के लिए इन वीडियो की लें मदद

बेसन के लड्डू लोग घर पर बनाते तो हैं लेकिन अधिकांश लोगों की शिकायत रहती है कि वो बाज़ार जैसे लड्डू नहीं बना पाते। अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ दिक़्क़त आती है तो आप एक बार ये वीडियो देख लीजिए और फिर देखिए बाज़ार से भी बढ़िया लड्डू बनेंगे घर पर। 

Besan Laddu Recipe: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और अगर मिठाइयों की बात कि जाये तो बेसन के लड्डू से ऊपर और कोई मिठाई नहीं आती। इसलिए हर घर में आप किसी भी त्योहार पर बेसन के लड्डू ज़रूर पाते हैं। अभी गणेश उत्सव आने वाला है और इसमें तो बेसन के लड्डू का महत्व सबसे ज्यादा है। बेसन के लड्डू लोग घर पर बनाते तो हैं लेकिन अधिकांश लोगों की शिकायत रहती है कि वो बाज़ार जैसे लड्डू नहीं बना पाते। अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ दिक़्क़त आती है तो आप एक बार ये वीडियो देख लीजिए और फिर देखिए बाज़ार से भी बढ़िया लड्डू बनेंगे घर पर। 

Besan Laddu Recipe
besan laddu

परफ़ेक्ट बेसन के लड्डू बनाना है तो आप कबिता किचन का यह वीडियो ज़रूर देख लें। सबसे पहले एक कप घी में 2 कप बेसन को धीमी आँच पर 20 मिनट तक भून लें। अब इसमें इलाइची पाउडर और चीनी मिला दें। अब इसके गोल लड्डू बना लें और ऊपर से पिस्ता से सजा लें। उनके इस वीडियो को 3.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

बेसन के बनाए के लिए आप फ़ूड लवर का यह वीडियो भी देख सकते हैं। लड्डू बनाने के लिए इन्होंने बताया है कि बारीक बेसन का इस्तेमाल करना है। इन्होंने इसमें उपयोग में आने वाले भूरा को भी बनाना सिखाया है। बेसन को भूनने के बाद इसमें भूरा मिलाकर इसके लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 14 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

श्यामली किचन का यह वीडियो देखकर भी आप बेसन के लड्डू आसानी से बना सकते हैं। इन्होंने बेसन के साथ सूजी भी मिलायी है। पहले बेसन को भून लिया है फिर सूजी डालकर भून ली है। अब चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिला लें और इसको थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसके लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 204 हज़ार लोग देख चुके हैं। 

YouTube video

मसाला किचन का यह वीडियो भी आपकी बेसन के लड्डू बनाने में काफ़ी मदद कर सकता है। इन्होंने पहले बेसन में थोड़ा सा दूध और घी मिक्स किया है। अब इसको छननी से छान लिया है। अब इसको घी में भून लें। इसमें दो चम्मच चीनी और शक्कर का बूरा मिला दें। अब इसको एक घंटे तक रहने दें। एक घंटे बाद लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 5.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

कुक विद् पारुल का यह वीडियो भी बेसन के लड्डू बनाने के लिए बहुत काम का है। इन्होंने हलवाई जैसे दानेदार लड्डू बनाने के लिए ख़ास टिप्स भी दी हैं। इन्होंने पहले घी में बेसन को भून लिया हैं और उसके बाद ख़रबूज़े के बीज को भी रोस्ट करके उपयोग किया है। चीनी की जगह भूरे का इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 1. 1 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

YouTube video