मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के स्वास्थ्य लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान: Benefits of Clay Pot
Benefits of cooking in clay pot

Benefits of Clay Pot: एक दौर था, जब खाना पकाने से लेकर खाना खाने तक के लिए मिट्ठी के बर्तनों का इस्तेमाल होता था। हालांकि धीरे-धीरे मिट्टी के बर्तन रसोई से हटते चले गए और धातू के बर्तन नजर आने लगे। लेकिन, एक बार फिर समय ने करवट ली और मिट्टी के बर्तन आधुनिक रसोइयों में भी नजर आने लगे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग एक बार अपने पूर्वजों के नक्शेकदम पर चलते हुए मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने लगे हैं। मिट्ठी के बर्तनों में खाना बनाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिन्हे जानकर आप भी अपनी इन्हें अपनी रसोई में रखना और इस्तेमाल करना चाहेंगे।

Benefits of Clay Pot: स्वास्थ्य लाभ

Benefits of Clay Pot
Benefits of Clay Pot for Health

स्वास्थ्य लाभमिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने और खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इतना ही नहीं कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। दरअसल, धातू के बर्तनों में खाना पकाने से भोजन में मौजूद कई तरह के पोषक तत्व नस्ट हो जाते है। इतना ही नहीं कई तरह का भोजन धातू के संपर्क में आने के बाद विषाक्त हो जाता है। जबकि मिट्टी के बर्तन में पकाया और खाया जाने वाला भोजन पोषणयुक्त होता है। इतना ही नहीं मिट्टी के बर्तन में पकाया जाने वाला भोजन धातू के बर्तन में पकाये जाने वाले भोजन के मुकाबले अधिक स्वादिष्ट होता है।

पोषक तत्वों को रखता है बरकरार

clay pot Benefits
Clay Pot Benefits

मिट्टी के बर्तन धातू के बर्तनों के मुकाबले स्वास्थ्य के हिसाब से बेहद सुरक्षित होते हैं। मिट्टी के बर्तन में पके भोजन में आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मिल जाते हैं। ऐसे भोजन का सेवन करने से पेट मे एसिडिटी नहीं बनती। मिट्टी के बर्तनों में प्राकृतिक तौर पर अल्कलाइन मौजूद होते हैं, जो इसके पीएच लेवल को बैलेंस रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए इसमें बना खाना फायदेमंद साबित होता है।

हार्ट के लिए होता है अच्छा

मिट्टी के बर्तन में पकाये गए खाने के स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ होते हैं। एसिडिटी और पीएच लेवल को बैलेंस रखने के साथ ही मिट्टी के बर्तन में पका खाना दिल के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल, इसमें खाना पकाने के लिए अधिक तेल की जरुरत नहीं होती। क्योंकि मिट्टी का बर्तन खाने में मौजूद नेचुरल तेल और नमी को बर्तन बरकरार रखने में मदद करता है। जो दिल के लिए फायदेमंद है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...