गुंटूर इडली कैसे बनाएं?
फीकी इडली से बोर हो गए हैं, तो घर पर चटपटी स्वादिष्ट आंध्रा स्टाइल में इडली तैयार करें। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।
Guntur Idli Recipe: क्या आप प्लेन इडली खाकर बोर हो गए हैं? क्या इडली भी खाना चाहते हैं, लेकिन थोड़ा अलग स्टाइल में? अगर हां, तो आज हम आपके लिए स्वादिष्ट आंध्रा स्टाइल गुंटूर इडली रेसिपी लेकर आए हैं। आंध्रा स्टाइल गुंटूर इडली को आप घर पर सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं। आंध्र प्रदेश, भारत के कई अन्य राज्यों की तरह अपने क्षेत्रीय मसालों के लिए काफी ज्यादा प्रचलित है। यहां के लोग अपने डिशेज में अन्य राज्यों की तरह लगभग सभी तरह के मसाले एड करते हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश अपनी एक खास गुंटूर मिर्च के लिए भी काफी मशहूर है। इन मिर्च का नाम आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के नाम पर रखा गया है, जहां इस खास मिर्च को उगाई जाती है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में लोग गुंटर इडली भी तैयार करते हैं। इस इडली में गुंटूर मिर्च से तैयार मसालों को इडली में लपेटा जाता है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी-
घर पर गुंटूर मसाला कैसे करें तैयार?

घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं। गुंटूर मसाला बनाने के लिए लाल मिर्च, चना दाल, अरहर दाल और उड़द दाल की ज़रूरत है। सामग्रियों को साबुत धनिया, मूंगफली के दाने, तिल, काली मिर्च, हींग, जीरा और इमली के साथ भून लें। बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस सूखे मसाले को एक बार में भरकर स्टोर कर लें।
गुंटूर इडली कैसे बनाएं?
आंध्रा स्टाइल गुंटूर इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले प्लेन राइस लें। अब इसे पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। उड़द की दाल को भी पानी में भिगोकर रख दें। ध्यान रखें कि अगर आप 1 कप चावल ले रहे हैं, तो इसमें आधा कप उड़द दाल को पानी में भिलाएं। इसके बाद सुबह उठकर इससे पानी निकालकर दोनों का बैटर तैयार करके मिक्स कक लें। आप चाहे तो सूजी का भी बैटर तैयार कर सकते हैं। इडली स्टैंड की मदद से इडली तैयार कर लें।
इडली बनाने का झनझनट नहीं चाहिए, तो मार्केट से प्लेन इडली ले आएं। इसके बाद इस इडली को घी में अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद इसपर गुंटूर पाउडर छिड़ दें। कुछ देर के लिए इसे ढककर पकाएं और फिर गैस बंद कर लें। लीजिए आपका स्वादिष्ट चटपटा गुंटूर इडली तैयार है। अब आप इसे अपने पसंदीदा चटनी, सॉस के साथ सर्व करें।

गुंटूर इडली को कैसे सर्व किया जाता है?
गुंटूर इडली जायके और मसालों से भरपूर होती है। इसे आप सादे दही, छाछ, रायता जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों के साथ खा सकते हैं। आप चाहे तो इसे खाली भी खा सकते हैं, यह काफी चटपटा और स्वादिष्ट होता है। कुछ लोगों को गुंटूर इडली केचप के साथ काफी अच्छा लगता है। गुंटूर इडली को परोसने का पारंपरिक तरीका बताएं, तो इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

गुंटूर इडली को तैयार करना बहुत ही आसान है। आप इसे सामान्य इडली के साथ भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास गुंटूर मिर्च होना बहुत ही जरूरी है। इस मिर्च को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
