सर्व-2     तैयारी में समय-15 मिनट    बनने का समय –25 मिनट

सामग्री

  • कच्चे आम 3
  • सरसों के बीज 3 ग्राम,
  • जीरा 5 ग्राम,
  • अजवाइन 5 ग्राम,
  • हींग 3 ग्राम,
  • हल्दी पाउडर 5 ग्राम,
  • तेल 20 एमएल,
  • चीनी 10 ग्राम,
  • साबुत लालमिर्च 5
  • पानी 5 मिली।

विधि

  1. छिलके के साथ आमों को लंबा और बड़ा-बड़ा काट लें।
  2. एक फ्राईपैन में तेल डालें और गर्म कर लें।
  3. तेल में सरसों के बीज, जीरा, अजवाइन, हींग और लालमिर्च डाल दें।
  4. बीजों की चटचटाहट के बाद उसमें आम के टुकड़े, चीनी व पानी डालें
  5. 10-15 मिनट त आम के टुकड़ों को मुलायम और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं। आप इसे गर्म भी सर्व कर सकते हैं।