लहसुन छिलने के तरीके

लहसुन में बहुत सारे गुण पाएं जाते है और लहसुन का रोज खाने में इस्तेमाल करने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती है। लहसुन का उपयोग आमतौर पर सभी घरों में किया जाता है क्योंकि लहसुन डालने से सब्जियों का स्वाद भी बढ़ जाता है। वहीं लहसुन की चटनी भी खाने का मजा अलग है। बस दिक्कत यह होती है कि लहसुन छिलने में बहुत समय लगता हैं और महिलाओं कि अक्सर शिकायत रहती है कि लहसुन के छिलके उतारना बोरिंग भी हो जाता है। उसमें भी घर में ज्यादा लोगों का खाना हो, या फिर कोई फंक्शन में खुद ही खाने की तैयारी कर रहे हो, तो लहसुन छिलना एक भारी काम हो सकता है। ऐसे मौके के लिए और रोजमर्रा के लिए भी लहसून को आसानी के छिलने के तरीके पता होने चाहिए। इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन छिलने के आसान से 5 तरीके यहां बता रहे हैं।

लहसुन छिलने के तरीके
इन 5 तरीकों से आसानी और तेजी से छिल सकते हैं लहसुन 3
  • सबसे पहले एक बोल में गुनगुना पानी डालें और लहसुन की कली को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए डालें। ध्यान रहे कि पानी गुनगुना ही होना चाहिए, गर्म नहीं। पानी लहसुन के एक इंच ऊपर तक रहना चाहिए।  अब लहसुन को पानी से बाहर निकाल कर छिलके बड़ी आसानी से निकल जाएंगे।
  • अभी तक आपको यही पता होगा कि बेलन से सिर्फ रोटी ही बनाई जाती हैं। आपको बता दें कि बेलन से आप बहुत अच्छे से लहसुन भी छिल सकते हैं। लहसुन की कली को नीचे फर्श पर रखकर जिस तरह आप आटे की लोई पर बेलन चलाते है, उसी तरह लहसुन पर गोल घुमाएं। ऐसा करने से लहसुन के छिलके अपने आप निकल जाएंगे, जिसे आप बड़ी आसानी से बाद निकल सकते हैं।
  • एक कढ़ाई को गैस पर रखकर तेज आंच पर रखकर गर्म करें। अब लहसुन की कली को कढ़ाई में 3-4 मिनट के लिए डाल दें। थोड़ा ठंडा हो जाने पर लहसुन के छिलके उतार लें। इससे छिलके अपने आप निकलने लगेगें और हाथों में से बदबू भी नहीं आएंगी।
  • लहसुन छिलने का सबसे आसान तरीका है कि लहसुन की कली को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। और बाहर निकाल कर बड़ी आसानी से छिलके अपने आप निकलने लगेगें। उन लोगों के लिए यह तरीका वाकई कमाल का हो सकता है जिन्हें ज्यादा मात्रा में लहसुन की कलियों की जरूरत रेग्यूलर पड़ती है।
  • लहसुन छिलने का एक बहुत ही पुराना तरीका है जो कि हमारे पूर्वज इस्तेमाल किया करते थे, क्योंकि उस समय इतने सारे उपकरण नहीं हुआ करते थे। इसलिए लहसुन छिलने का सबसे देशी तरीका है कि लहसुन की कलियों को एक ढ़क्कन वाले डिब्बे में डालकर 2-3 मिनट के लिए तेजी से डिब्बे को हिलाएं। इससे लहसुन के छिलके सारे एकदम अलग हो जाएंगे।
  • लहसुन के छिलके उतारने के लिए कलियों को एक कपड़े की थैली में डालकर बेलन या कोई भी चीज़ से धीरे – धीरे कुटने से भी लहसुन के छिलके निकाल सकते है।

इन 10 कारणों से आहार में शामिल करें रागी या नाचनी रोटी, जानिए विधि

इस दिवाली बिना गैस जलाए बनाएं ये 5 मिठाइयां