गोवा का नाम सुनते ही एक अलग नज़ारा आंखों के सामने दिखाई देने लगता है। शायद ही ऐसा कोई हो जिसे गोवा जाना पंसद नही, लेकिन अभी कोरोना महामारी में अभी लोग चाह कर भी परिवार के साथ जाने का सोच भी नहीं सकते। हालांकि अगर गोवा का खाना भी आप इसी तरह मिस कर रहें हैं, तो आप बहुत ही आसान तरीके घर पर रहकर ही इसका स्वाद ले सकते है। यहां गोवा की 5 फेमस डिशेज़ घर पर बनाइए।
गोअन बाथ केक
सामग्री
100 ग्राम सूजी
50 ग्राम पीसी शक्कर
50 ग्राम ताजा किसा नारियल
50 ग्राम दही
50 ग्राम दूध
2 टी स्पून कंडेंस्ड मिल्क
5 टी स्पून घी
1 टी स्पून वेनिला एसेंस
1 कप शक्कर
½ टी स्पून इलाइची पाउडर
ड्रायफ्रूट्स कटे हुए
1 टी स्पून बेकिंग सोडा
विधि
- सबसे पहले किसा नारियल, दूध को मिक्सर के जार में डालकर पीस लें।
- एक बोल में पीसे हुए नारियल को निकाल लें। अब दही, कंडेंस मिल्क, पीसी शक्कर, पिघला घी डालकर एक चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा करके दो से तीन मिनट तक चम्मच से फेंट लें। अब वेनिला एसेंस, कटे ड्रायफूट, इलायची पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर 10 मिनट के लिए रख दें।
- इस बीच एक कुकर में नमक डालकर गैस को मीडीयम आंच पर चालू करें और 15-20 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रखें।
- एक बोल में घी और बटर पेपर लगाकर तैयार करें। बोल में तैयार बेटर ऊपर से ड्रायफूट डालकर कुकर में 30-35 मिनट के लिए रखकर धीमी आंच पर पकाएं।
- पक जाने पर एक बड़ी प्लेट में पलट कर निकाल दें। अपनी पसंद के शेप में काटकर सर्व करें।
गोअन पतल भाजी

सामग्री
250 ग्राम आलू कटे
3-4 कटी हरी मिर्च
3 टेबल स्पून तेल
½ टी स्पून जीरा
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर
¼ टी स्पून शक्कर
2 टेबल स्पून तेल
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसे पहले आलू को छीलकर काट कर तैयार कर लें। एक तपेले में पानी डालकर गैस को तेज आंच पर चालू करें।
- पानी में उबाल आ जाने पर आलू डालकर 15-20 मिनट तक उबाल लें। एक कढ़ाई में तेल डालकर जीरा, राई, लहसुन, हरीमिर्च, कटी प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- भून जाने पर हल्दी पाउडर डालकर कटे आलू, एक कप पानी, नमक, शक्कर, और उबले आलू डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। ऊपर से कटा हरा धनिया डालकर डेकोरेट कर के पराठे या पूरी के साथ सर्व करें।
गोअन चना रोस
सामग्री
½ कप सूखा सफेद मटर
½ कप बारीक कटा प्याज
1 कप नारियल किसा हुआ
1 ½ टी स्पून खड़ा धनिया
3 लौंग
1 टेबल स्पून इमली
½ टी स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसेपहले सफेद मटर को 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब कुकर में मटर, कटे प्याज, और चार कप पानी डालकर गैस को तेज आंच पर चालू कर के तीन से चार सीटी लें।
- दूसरी तरफ एक कढ़ाई में खड़ा धनिया, खडी लालमिर्च को एक मिनट के लिए भूनें। फिर मिक्सर के जार में धनिया, लाल मिर्च, इमली और थोड़ा-सा पानी डालकर पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- एक कढ़ाई को गैस पर रखकर धीमी आंच पर चालू करें। पेस्ट डालकर 5-7 मिनट के लिए भूनें।
- मसाला पक जाने पर उबले सफेद मटर, प्याज का मिश्रण मसाले में डालकर चम्मच से मिलाए और नमक डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंद कर दें। और तैयार है गोअन चना रोस जो कि चावल के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
गोअन वेज जाकोटी
सामग्री
½ ताजा नारियल किसा हुआ
2 टी स्पून जाकोटी मसाला
1 टी स्पून लहसुन अदरक का पेस्ट
3 टेबल स्पून तेल
½ कप कटे प्याज
3-4 कटी हरीमिर्च
½ कप कटे फूल गोभी
½ कप कटे गाजर
½ कप कटी शिमलामिर्च
½ टी स्पून हल्दी पाउडर
2 टी स्पून कश्मीरी मिर्ची
1 टी स्पून धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- एक पेन में तेल डालकर गैस को मीडीयम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर किसा नारियल डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- भून जाने पर मिक्सर के जार में भूना नारियल, जाकोटी मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
- एक पेन में तेल डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर कटे प्याज और कटी हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- अब तैयार पेस्ट डालकर 10-15 मिनट के लिए भूनें। मसाला भून जाने पर फूल गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, नमक डालकर पकाएं।
- अब पक जाने पर हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, लाल मिर्च डालकर एक से दो मिनट के लिए पकाएं। पक जाने पर एक कप पानी डालकर दो से तीन मिनट उबाल लें। एक बोल में निकाल लें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
मिक्स्ड वेज शगोटा
सामग्री
1 कप फूल गोभी बड़ी कटी हुई
1 कप बींस कटी हुई
1 कप कटी गाजर
1 कप मटर के दाने
1 कप कटे प्याज
1 कप ताजा किसा नारियल
1 कप सूखा नारियल कीसा हुआ
1 टी स्पून खड़ा धनिया
1 टी स्पून जीरा
3-4 खड़ी लाल मिर्च
6-7 काली मिर्च
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून सौंफ
½ जायफल का पाअडर
½ टी स्पून हल्दी पाउडर
3-4 लौंग
1 चक्रफूल
1 टुकड़ा दालचीनी
1 चुटकी जावित्री
1 टेबल स्पून खसखस के दाने
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसे पहले एक पेन को गैस पर रखकर मीडीयम आंच पर चालू करें। पेन में खड़ा धनिया, सोंफ, काली मिर्च, चक्रफूल, दलचीनी, जावित्री, लौंग, खसखस के दाने डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
- एक बोल में निकाल कर ठंडा होने दें। उसी पेन में सूखा किसा नारियल हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- ठंडा हो जाने पर मिक्सर के जार में खड़े मसाले और सूखा भूना नारियल और थोड़ा पानी डालकर पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब एक पेन में तेल डालकर कटे प्याज और अदरक, लहसुन का पेस्ट को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। भून जाने पर सब्जियां डालें। सबसे पहले बींस, फूलगोभी, मटर, गाजर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चम्मच से चलाते हुए मिलाएं।
- एक से दो मिनट के लिए पका लें। पेस्ट डालकर थोड़ा पानी मिलाएं। इसे ढ़क कर सब्जियां पक जाने तक पकाएं। पक जाने पर ऊपर से ताजा किसे हुए नारियल से मिक्स्ड वेज शगोटा को डेकोरे करें।
किचन छोटा है तो उदास मत होइए, ये टिप्स काम आएंगे
5 किड्स फ्रेंडली डिशेज़ जो बच्चों को खाना भी पसंद आएगी और बनाना भी
