सामग्री :
- बेबी कॉर्न 8,
- मैदा ½ कप,
- कॉर्न फ्लोर ½ कप,
- हरी मिर्च 1,
- अदरक 1 इंच,
- लहसुन की कलियां 4-5,
- काली मिर्च ½ छोटा चम्मच,
- पिज़्ज़ा टॉपिंग 1 छोटा चम्मच,
- तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार।
विधि :
बेबी कॉर्न को धो कर, नैपकिन पर रख कर सुखा लें। हरी मिर्च, अदरक और लहसुन में थोड़ा पानी डाल कर पीस लें। इसी पानी से मैदा, कॉर्नफ्लोर और नमक व सूखे मसाले डाल कर घोल तैयार कर लें। एक-एक बेबी कार्न इस घोल में डुबो कर गर्म तेल में सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें। गर्मागर्म परोसें।
ये भी पढ़ें-
ताज़गी भरा आॅरेंज जूस काॅम्बो…ट्राई करके देखें रेसिपी
