सामग्रीः
- सूखा नारियल 3 कप,
- कंडेंस्ड मिल्क 400 ग्रा., वनीला बीन ,
- आइसिंग शुगर 1 बड़ा चम्मच,
- गुलाब की पत्तियां 6-7,
- गुलाबी रंग 1 चुटकी।
सजावट के लिएः
गुलाब की पत्तियां आवश्यकतानुसार।
विधि
- वनीला बीन को बाहर निकालें।
- गुलाब की पत्तियां बारीक काट लें।
- पानी में गुलाबी रंग मिलाकर रखें।
- एक डोंगे में सूखा नारियल, कंडेंस्ड मिल्क, वनीला बीन व आइसिंग शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण के दो समान भाग करें।
- एक हिस्से में गुलाबी रंग व गुलाब की पत्तियां मिलाएं।
- दूसरे हिस्से को वनीलायुक्त रखें।
- एक पार्चमेंट पेपर पर वनीला का मिश्रण फैलाएं, इस पर गुलाबी मिश्रण डालकर दबा दें।
- इसे दोनों ओर से गोल करें व दो घंटे के लिए फ्रीज में रखें।
- इसके बाद साइड हटा कर, इसके स्लाइस काट लें।
- प्लेट को गुलाबी की पत्तियों से सजाएं व गुलाबी कोकोनट आइस रखकर परोसें।
