सर्विंग- 8 लोगों के लिए, तैयारी में समय- 20 मिनट, बनने में समय 8 घंटे।
सामग्री-
- दूध 2 किलो,
- क्रीम 200 ग्राम,
- नेस्ले मिल्कमेड पार्टली स्किम्ड स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क 1 बड़ा चम्मच,
- पिस्ता 25 ग्राम,
- बादाम 25 ग्राम,
- केसर 1/2 ग्राम,
- चीनी 200 ग्राम ।
विधि–
- दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये।
- अब इसे 15 से 20 मिनट तक चलाएं।
- इसी में क्रीम व नेस्ले मिल्कमेड डालकर एक उबाल देकर उतार लीजिए।
- अब ठंडा करें और इसमें चीनी मिला दें चाहे तो बादाम पिस्ता काटकर पहले ही इसमें डाल सकते हैं।
- इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये।
- ये लगभग 5-8 घंटे में जम जायेंगी।
- अब चाहे आप इसे काट कर परोसे या फिर ऐसे ही।
- चाहे तो ऊपर से भी केसर पिस्ता और बादाम काटकर सजा सकते हैं।
अब आपकी रबड़ी केसर पिस्ता खाने के लिए तैयार है । सबको खिलाए और तारीफे बटोरें।
161 स्वादिष्ट मिष्ठानों की रेसिपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
