सामग्री :
- लाल सेब (मीडियम) -1,
- हरा सेब ( मीडियम)- 1,
- केसर कुछ धागे,
- दूध- 5 कप,
- चीनी- ½ कप,
- हरी इलायची का पाउडर- ½ छोटा चम्मच,
- बादाम- 10 टुकड़े ,
- पिस्ता 10 टुकड़े ।
विधि :
1– सबसे पहले दूध को एक मोटे तले वाले पैन में गाढ़ा होने तक उबालें। अब एक कटोरी में एक चम्मच दूध लें और उसमें केसर को भिगो दें।
2- अब सेबों को बिना छीले घिस लें।
3- एक पैन लें और उसमें घिसे हुए सेब को धीमी आंच पर पकाएं। इसमें चीनी डालकर तब तक पकाएं जब तक चीनी घुल ना जाए। इसमें दूध मिलाएं और फिर पकाएं।
4- मिश्रण के गाढेपन के लिए बचा हुआ दूध डालें और तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी ना हो जाए। इसमें इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर पकाएं जब तक खीर गाढ़ी ना हो जाए।
5– अब इसमें केसर डालें और फ्रिज में ठंडा करने के बाद चिल्ड सर्व करें।
और भी पढ़ें-
