सर्व- 1   तैयारी में समय- 15 मिनट    बनने में समय- 15 मिनट 

 

 चटोरी कचौरी चाट

(चने और पनीर के स्टफ्ड कप्स)
सामग्री:

  • उबले हुए चने 1 कप
  • पनीर के टुकड़े द कप
  • प्याज़ (बारीक कटा हुआ) 1
  • टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) 2
  • धनिया की पत्ती (कटी) 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • नींबू का रस 1 एक बड़ा चम्मच
  • तेल 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • हींग चुटकीभर

 

कटोरी के लिए सामग्री:

  • आटा 200 ग्राम
  • मक्खन 100 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच

चटनी के लिए:

  • गुड 100 ग्राम
  • इमली का पेस्ट 50 ग्राम
  • कलौंजी द छोटा चम्मच
  • सौंफ के दाने द छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च 2 बड़ी
  • जीरा (भुना) ½ छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल 1 बड़ा चम्मच

विधि: कटोरी कप्स बनाने के लिए:
स्टेप 1.

  1. बेकिंग पाउडर और आटे को एक छलनी से छान लें।
  2. आटे में हल्के हाथ से मक्खन को मल लें,
  3. जिससे उसमें गाठें ना रहे।
  4. इसमें 2 बड़े चमच पानी के डालकर आटे को इकट्ठा कर लें लेकिन इसे गुंधे नहीं। इसे 20 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
  5. बाहर निकालकर 12 बराबर गोल आकार की बॉल्स बना लें।

स्टेप 2.

  1. अब इन बॉल्स को छोटे टार्ट मोल्ड में फिट कर दें।
  2. अब इस मोल्ड को 180 डिग्री पर प्रीहीट किये गए ओवन में रख दें 
  3. और 8 मिनट तक या जब तक गोल्डन ब्राउन ना हो जाए
  4. तब तक बेक करें। अगर आपके पास ओवन नहीं है
  5. तो इन टाट्र्स को प्रिक करके गर्म तेल में तल लें और ठंडा होने रख दें।

चटनी बनाने के लिए:

  1. थोड़ा तेल गर्म करके उसमें कलौंजी और सौंफ डाल दें।
  2. 30 सेकंड तक चलाकर इसमें 2 लाल मिर्च तोड़कर डालें।
  3. इसमें इमली का पेस्ट, 1 कप पानी और गुड़ डाल दें।
  4.  एक उबाल लाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें
  5. जब तक इस चटनी में ग्लेज़ नहीं आ जाता।
  6. इसमें भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

चाट बनाने के लिए:

  1. तेल गर्म करके उसमें जीरा और चुटकीभर हींग डालें।
  2. इसे थोड़ा चटकने दें। अब इसमें उबले हुए चने डाल दें।
  3. थोड़ा मिर्ची पाउडर डालकर इसे चलाएं और गैस से हटा दें।
  4.  अब इसमें बची हुई सभी सामग्री मिलाकर इसकी मात्रा को सामान्य करें।
  5. इस चाट को बनाए गए कप्स में भर दें और ऊपर से थोड़ी चटनी डाल दें।
  6. आप चाहे तो चटनी को अलग से भी सर्व कर सकते हैं।

 

 आगे की रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें

 

 

दही गुजिया

(मीठे दही में उड़द से भरी पकौड़ी)

 

 

सर्व- 4  तैयारी में समय- 15 मिनट   बनने में समय- 15 मिनट 

सामग्री:

  • धुली उड़द की दाल 1 कप
  • नमक 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • तलने के लिए तेल
  • ताजा गाढ़ा दही 2 कप
  • चीनी 2 बड़े चम्मच
  • दही वड़ा मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • जीरा 2 बड़े चम्मच
  •  धनिया दाना 2 बड़े चम्मच
  • काला नमक 1/4 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला 1 बड़ा चम्मच

स्टफिंग के लिए: 

  • अदरक 2 इंच
  • हरी मिर्च 2-3
  • धनिया पत्ती (कटी)
  • किशमिश 2 बड़े चम्मच
  • चिरोंजी 1 बड़ा चम्मच
  • नारियल (कसा हुआ) 2 बड़े चम्मच
  • मीठी चटनी सर्व करने लिए

विधि:

स्टेप 1.

  • दाल को 3 घंटे पानी में भिगोकर थोड़े पानी के साथ उसे पीस लें और अच्छी तरह से उसका पेस्ट बना लें।
  • जब तक यह घोल हल्का और फ्लफी ना हो जाए तब तक उसे फेटें।
  • इसमें नमक और बेकिंग पाउडर डालकर फिर से अच्छे से फेटें।
  • एक ग्लास में पानी लें और उसमें इस घोल की बूंद डालकर देखें।
  • अगर यह पानी में तैरता है तो आपका घोल तैयार है, नहीं तो इसे दुबारा फेटें।

स्टेप 2. 

  • हरी मिर्च, धनिया के पत्ते और किशमिश को अच्छे से काट लें। स्टफिंग की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर अलग रख दें। 
  • एक पैन में तेल गर्म करने रख दें।
  • एक प्लास्टिक शीट को गीला कर लें फिर उस पर एक नींबू के आकार जितना घोल इस शीट पर डालें।
  • हल्के हाथ से इसे ऊपर से दबाएं, फिर इसमें स्टफिंग भरकर एक तरफ से आधे गोल आकार में मोड़ दें।
  • बहुत ध्यान से इस शीट पर से गुजिया को उठाकर तेल में डाल दें। कुछ समय तक इसे मध्यम गैस पर तलें फिर गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर तलें।

स्टेप 3. 

  • अब इन तली हुई गुजिया को 15 से 20 मिनट तक पानी में डालकर छोड़ दें।
  • इस भीगी हुई गुजिया को हल्के से अपने हाथ से दबाएं ताकि उसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाएं। अब बचे हुए घोल से वड़े बना लें और पहले की तरह उन्हें पानी में डाल दें।

स्टेप 4. 

  • दही को छलनी से छान लें ताकि उसमें गाठें ना रहें।
  • इसमें चीनी और1/4 काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • दही वडा मसाला बनाने के लिए, जीरे और मेथी दाने को भूनें जब तक उनमें से खुशबु ना आये।
  • सभी सामग्री को मिलाकर उन्हें पीस लें।

स्टेप 5. 

  • सर्व करने के लिए गुझिया को बाउल में रखें और उस पर दही डाल दें।
  • सर्व करने से पहले गुझिया को ठंडा कर लें।
  • गार्निश करने के लिए ऊपर थोड़ा वड़ा मसाला और मीठी चटनी डाल दें।

 

 आगे की रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें

 मेथी मठरी 

 (मेथी के स्वाद की छोटी-छोटी मठरी)

 

 

सर्व- 4  तैयारी में समय- 15 मिनट   बनने में समय- 15 मिनट 

सामग्री:

  • छना आटा 2 कप
  • नमक 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन ½ छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच
  • घी 5 बड़े चम्मच
  • पेपर कॉन्र्स 1 बड़ा चम्मच
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल

विधि:

स्टेप 1.

  • पेपर कॉन्र्स को अच्छी तरह कूट लें।
  • एक बाउल में आटा, कसूरी मेथी, अजवाइन, नमक और पेपर कॉन्र्स डालकर मिला लें।
  • 5 बड़े चमच घी के डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसमें ठंडा पानी मिलाकर सख्त आटा गूंध लें।

स्टेप 2.

  • इस आटे को ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 3.

  • आटे को 24 बॉल्स में तोड़कर इन्हें हल्के से दबाएं।
  • बीच में हल्के से दबाकर इसमें गाढ़ा बनाएं और प्रिक करें।
  • एक पैन में तेल गर्म कर लें। मठरी को तेल में डालकर तल लें।
  • एक पेपर पर इसे उतार लें और ठंडा होने रख दें।
  • किसी एयरटाइट बर्तन में रख दें। इसे चाय के साथ सर्व करें।

आगे की रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें

 ठंडाई मूज़

(ठंडी-ठंडी ठंडाई के साथ मूज़)

 

 

सर्व- 4  तैयारी में समय- 15 मिनट   बनने में समय- 15 मिनट 

सामग्री: 

  • ठंडाई 2 बड़े चम्मच
  • अगर (चाइना ग्रास)10 ग्राम
  • दूध 1 कप
  • चीनी 2 चम्मच
  • व्हिप्ड क्रीम 1 कप
  • नींबू का रस ½ छोटा चम्मच
  • कुछ पिस्ते गार्निश के लिए

विधि: 

स्टेप 1.

  • एक पैन में चाइना ग्रास और आधे कप दूध को मिलाकर उसे उबाल लें और बिना रुके उसे चलाते रहें।
  • इसमें चीनी और ठंडाई डालकर अच्छे से मिलाएं और एक दो मिनट तक पकने दें।  बिना रुके इसे चलाते रहें। इस घोल को गैस से हटाकर छलनी से छान लें।

स्टेप 2. 

  • इस घोल को एक स्टील के बर्तन में डालकर बर्फ से भरे एक बर्तन में 8-10 मिनट तक या तब तक रखें जब तक यह ठंडा और गाढ़ा ना हो जाए।
  • जब तक यह मिश्रण बर्फ के बर्तन में रखा है तब तक इसे जोर से चलाते रहें जिससे इसमें गाठें ना आ जाएं।
  • इसमें फेटी हुई व्हिप्ड क्रीम डाल दें और हल्के-हल्के इसे चलाएं।

स्टेप 3. 

  • अब इसमें नींबू का रस डालकर हल्के से चलाएं।
  • अब 2 ग्लास या बाउल में बराबर की मात्रा में डालकर 2-3 घंटों के लिए या जब तक मूज़ सेट ना हो, फ्रिज में रख दें। 
  • इसे पिस्ते और केसर से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    आगे की रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें

 केसर पेड़ा

(केसर के स्वाद वाली दूध से बनी बॉल्स)

 

 

 

सर्व- 4  तैयारी में समय- 15 मिनट   बनने में समय- 15 मिनट 

सामग्री:-

  • खोया 500 ग्राम
  • चीनी पाउडर 300 ग्राम
  • इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • इलायची के दाने (हल्के कुटे हुए) 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता 1 बड़ा चम्मच
  • केसर
  • गर्म दूध 1 बड़ा चम्मच

विधि:-

स्टेप 1.

  • केसर को गर्म दूध में डालकर रख दें।
  • खोया को टुकड़ों में तोड़ लें, अगर बहुत कड़क हो तो इसे कद्दूकस कर लें।
  • पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को किसी बड़े या नॉनस्टिक पैन में डाल लें।
  • मध्यम आंच पर थोड़ी देर सेकें।

स्टेप 2.

  • अब आंच को धीमी करके तब तक पकाएं जब तक यह कोमल और चिपचिपा ना हो जाए। इसमें इलायची और केसर डाल दें।
  • अगर जरूरत हो तो थोड़ा केसर का रंग भी डाल दें। 
  • अच्छे से मिलाकर इसे गैस से हटा दें और ठंडा होने रख दें।
  • थोड़े-थोड़े समय बाद बहुत हल्के से इसे चलाएं।

स्टेप 3.

  • कुकी मोल्ड्स या अपने हाथ से इसे पेड़े का आकार दें।
  • इलायची के दाने और पिस्ते को मिलकर हल्के से इन पेड़ों पर लगाकर दबा दें। 
  • अगर आप मोल्ड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले नीचे डाल लें।
  • थोड़ा सा मिश्रण लेकर इन मोल्ड्स में दबा दें।
  • जब अच्छे से सेट हो जाए तो इसे मोल्ड से निकाल लें।

 

और भी पढ़ें-