सर्व- 4,   तैयारी में समय- 10 मिनट,   बनने में समय – 15 मिनट 

 

सामग्री :

  • काला चना (भीगा व उबला हुआ) 1 कप,
  • पालक (कटा हुआ) 1 कप,
  • उबला चावल 2½ कप,
  • तेल बड़े चम्मच,
  • प्याज (कटी हुई) ½,
  • अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच,
  • शिमलामिर्च (कटी हुई) ½ कप,
  • टमाटर (कटे हुए) ½ कप,
  • हल्दी व लालमिर्च पाउडर ½-½ चम्मच,
  • धनिया व जीरे के दाने 1 छोटा चम्मच।

 

विधि :

  • सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर उसमें कटी प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें उसके बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर दो मिनट तक सोटे करें। जब सब्जियां भुन जाएं तो उसमें पालक, हल्दी पाउडर, लालमिर्च, धनिया व जीरा के दाने डालकर 3 मिनट तक पकाएं।
  • फिर इस मिश्रण में उबले हुए काले चने व चावल डालकर पांच मिनट तक पका लें।
  • लीजिए तैयार है चना स्पिनच राइस, इसे गर्मागर्म सर्व करें।

 

ये भी पढ़ें –

ऑयल फ्री तंदूरी मशरूम

पकौड़ी की सब्जी

दाल कचौरी

बेक्ड क्वलि स्टार्ट

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।