जो लोग हरी सब्जियां शौक से खाते हैं, वो जानते हैं कि हरी सब्जियों को देखते ही उन्हें कैसे खरीदने के लिए दिल मचलने लगता है। अगर आप भी एक ही बार में सप्ताहभर की सब्जियां झोला भरकर खरीदना पसंद करती हैं, तो सब्जियों  को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखने के ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। पढ़िए-

1. मशरूम को स्टोर करने के लिए पेपेर बैग का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है।

2. टमाटर को लंबे समय तक यानी 5 से 10 दिनों तक चलाना चाहती हैं तो उन्हें सामान्य रूम टेम्परेचर पर धूप से दूर रखें। इससे वो एकसार पकते है। पकने के बाद इन्हें फ्रिज में रख दें।

3. लहसुन, आलू, शकरकंद, प्याज, जिमेकंद(ओल) को घर के किसी ठंडे, अंधेरे और सूखे स्थान पर रख सकते हैं। इन्हें फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं होती है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर स्टोर करें। इन्हें पेपर बैग या किसी पेपेर में लपेटकर एय़र टाइट कंटेनर या प्लास्टिक बैग में डालकर रखें।

5. अदरक को बिना छिले या काटे रिसीलेबल फ्लास्टिक बैग में ऐसे स्टोर करें कि प्लास्टिक में हवा न रहे। अगर कटरक को काटकर यूज़ कर चुकी हैं, तो इसे फ्रिज में रखने के पहले कटे हुए सिरे को अच्छी तरह पेपर टॉवल से सूखा लें।

6. हरी मिर्च को लंबे समय तक रखने के लिए उसकी डंडी (डंठल) को काटकर एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रीज में रख दें। इसे आप दो महीनों तक रख सकते हैं।

7. आप गाजर, ब्रॉकली, गोभी, मटर, शिमला मिर्च, प्याज को फ्रीज़ में काटकर भी स्टोर कर सकते हैं। बस जिस भी सब्जी को स्टोर करना चाहती हैं, उसे पहले उबलते हुए पानी में 1 से 2 मिनट के लिए डालें। फिर इन्हें निकालकर तुरंत बर्फ के पानी में डाल दें ताकि इसके पकने की प्रक्रिया रुक जाए। अब इन्हें आप पैक करे फ्रजर में रख सकती हैं।

ये भी पढ़े-

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाज़ार से आई सब्जियों को ऐसे करें साफ़

घर में निकालना है देसी घी तो अपनाएं ये 7 टिप्स

क्या आप जानते हैं, ये नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स भी हैं कैल्शियम से भरपूर