सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 30 मिनट
सामग्री:
- कप केक के लिए : सिंघाड़े का आटा द कप,
- ताजा टमाटर प्यूरी ½कप, पालक
- (बारीक कटी हुई)½कप,
- तेल 2 बड़े चम्मच, दही ½ कप,
- नमक (सेंधा) 1 छोटा चम्मच,
- बेकिंग पाउडर ङ छोटा चम्मच,
- बेकिंग सोडा ½ छोटा चम्मच,
- काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच।
सामग्री :
- आलू (मध्यम आकार के उबले और कसे हुए)
- दूध ङ कप, सेंधा नमक स्वादानुसार,
- सफेद मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच,
- धनिया पत्ती सजाने के लिए।
विधि:
स्टेप 1– एक कटोरे में सिंघाड़े के आटे में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और काली मिर्च पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें टमाटर प्यूरी, तेल और फेंटा हुआ दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करके घोल बनाएं।
स्टेप 2- घोल में कटा पालक डालकर हल्के हाथ से फोल्ड करें और तेल लगे कप केक के सांचे में डालकर 160 डिग्री सेल्सियस पहले से गरम अवन में डालकर 15 से 20 मिनट तक बेक करें।
आइसिंग के लिए
विधि :
स्टेप 1- आलू को घिस कर इलेक्ट्रिक बेटर से बीट करें। अब धीरे-धीरे दूध मिलाते जाएं और आइसिंग तैयार करें।
स्टेप 2- अब आप कलर के लिए इसमें थोड़ा चुकंदर का जूस निकालकर मिक्स करें। कोन बनाकर इसमें आइसिंग भर दें और कप केक को सजाकर धनिए की पत्ती के साथ गार्निश करके सर्व करें।
