सामग्री :

  • मूंगफली 250 ग्राम
  • हरीमिर्च 2 चम्मच
  • बेसन 3 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑलिव ऑयल आवश्यकतानुसार
  • फ्रूट सॉल्ट द चम्मच
  • पानी 2 कप
  • शुगर फ्री 1 चम्मच
  • दही 4 चम्मच।

गार्निशिंग के लिए : इमली की चटनी, हरी चटनी, जीरा और काली मिर्च पाउडर, अदरक, भुनी मूंगफली।

विधि :

  1. सबसे पहले मूंगफली को हरीमिर्च और आवश्यतानुसार पानी के साथ ग्राइंड कर लें।
  2. अब इसे बाउल में निकाल कर उसमें बेसन, नमक, फ्रूट साल्ट मिलाएं।
  3. भीगे कपड़े पर इस मिक्सचर को छोटे-छोटे बॉल बनाकर डालें और हल्के हाथों से दबाएं।
  4. अब इन्हें मध्यम आंच पर डीप फ्राई करें।
  5. बाउल में गर्म पानी डालकर उसमें बड़े को भिगोएं और हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।
  6. अब चीनी मिले दही इन बड़ों के ऊपर डालें।
  7. इसे चटनी, जीरा, काली मिर्च पाउडर, अदरक और भुनी मूंगफली से गार्निश करके परोसें।