सामग्री-आलू, उबालकर मैश किए हुए, 2, हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, 1 टीस्पून, प्याज, 1, बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार, बनी हुई मैगी, 4 चम्मच, चीज़, 2 टीस्पून, तेल फ्राई करने के लिए।
विधि-
आलू में प्याज, हरी मिर्च औऱ काली मिर्च डालें। अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण से एक छोटे बॉल के आकार का मिश्रण हाथ में लेकर बॉल की तरह गोल करें, बीच में मैगी और चीज़ डोलकर गोल करें। इसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तेल में भूरा होने तक तलें। टोमैटो केचअप के साथ गरमा गरम सर्व करें।
