सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के ओवर द टॉप प्लैटफॉर्म सोनी लिव पर अब फूड से जुड़ा कंटेन्ट भी दिखाया जा रहा है। इस दिशा में काम करते हुए इस चैनल ने संजीव कपूर और राजश्री फूड से कंटेन्ट के लिए पार्टनर्शिप की है।
डिजिटल वर्ल्ड में फूड और रेसिपीज़ की मांग बहुत ज्यादा है और इसी को देखते हुए ओवर द टॉप प्लैटफॉर्म पर सोनी लिब के जरिए सोनी नेटवर्क्स पहली बार रेसिपी और कई तरह के फूड शोज़ लोगों को मुहैया करा रहा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के ईवीपी और डिजिटल बिज़नेस के हेड उदय सोढी ने बताया कि चैनल ने अभी 4000 घंटे के कंटेन्ट से शुरूआत की है और सालभर में हम इसे दुगुना कर देंगे।
साल 2011 में लॉन्च होने वाला फूड फूड चैनल लोगों के बीच आज भी लोकप्रिय है। ये चैनल यंगस्टर्स से लेकर हर उम्र के बच्चों को पसंद आ रहा है और सभी इस चैनल के रेसिपीज़ को एंजॉय करते हैं। इस चैनल का प्रसारण सोनी लिव पर भी जारी रहेगा। और आप फोन पर भी खाना बनाना सीखते रहेंग। साथ ही शेफ संजीव कपूर और अन्य सेलेब्रिटी इंडियन शेफ्स जैसे
हरपाल सिंह सोखी, अमृता रायचंद, अनूप दास, अजय चोपड़ा, सारांश गोईला, शिलार्ना वाजे,
विकी रत्नानी, राकेश सेठी, शांतनु गुप्ते की रेसिपीज़ व शोज़ दिखाए जाएंगे। फूडफूड
सोनी लिव पर लाइव चैनल के तौर पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़े-
