सामग्री:
- 150 ग्राम पानी में भीगा साबूदाना,
- 2 ग्राम करी पत्ता,
- 5 ग्राम पिसा जीरा दाना,
- 5 ग्राम कटी हरी मिर्च,
- 5 ग्राम कतरी अदरक,
- 50 ग्राम कटे आलू,
- 2 ग्राम मिर्च पाउडर,
- 20 ग्राम फ्राई किये काजू,
- 10 ग्राम भुनी मूंगफली,
- 10 ग्राम सेंधा नमक,
- 20 मिली नींबू का रस,
- 20 ग्राम बारीक कटा धनिया,
- 10 ग्राम अनार के दाने।
विधि:
1. एक पैन में घी डालें और उसमें करी पत्ता व जीरा डालकर उसे चटकने दें।
2. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर इसे पकाएं।
3. अब इसमें आलू, सूखे मसाले और साबूदाना डालकर पकाएं।
4. थोड़ा और नींबू का रस भी मिलाएं और ठंडा होने पर धनिये, अनार और काजू से सजाकर सर्व करें।
