टमाटर खजूर का भरता बनाने की रेसिपी
सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- टमाटर 8 (मध्यम आकार के)
- खजूर 6-8 (भिगो कर पतले कटे हुए)
- तेल 2 चम्मच
- सरसों 1 चम्मच
- अदरक 2 चम्मच
- प्याज 1 बारीक कटा
- धनिया पाउडर 1½ चम्मच
- लालमिर्च पाउडर 1½ चम्मच
- हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
- अमचूर 1½ चम्मच
- धनिया पत्ती 2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- पुदीना पत्ती (सजाने केलिए)
विधि :
1. नॉनस्टिक कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें सरसों डालें और अदरक
डालकर लाइट ब्राउन फ्राय करें।
2. प्याज डाल कर 3-4 मिनट तक फ्राई करें।
3. टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएं। अब ढक कर 5-6 मिनट तक टमाटर पकाएं।
4. धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर, खजूर, धनिया पत्ती, नमक और ½ कप पानी डालकर पकाएं।
5. सर्विंग बाउल में डालकर पुदीना की पत्ती के साथ सजाकर गर्मागर्म परोसें।
ये भी बनाएं-
