सामग्री  
  • आलू का मावा 2 कप
  • उबली मैकरोनी 1 कप
  • प्याज आधा कप
  • टमाटर आधा कप
  • नींबू का रस
  • 2-3 चम्मच
  • हरी मिर्च 1
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च का पाउडर स्वादानुसार
  • तेल जरूरत के अनुसार
  • चाट मसाला स्वादानुसार
 
विधि
सबसे पहले मैकरोनी को उबालें। उसे नीचे उतार कर ठंडी होने दें। एक पेन में तेल गर्म करें। गरम होने के बाद उसमें आलू का मावा और नमक डालकर फ्राई करें। आलू ब्राउन रंग के होने के बाद आलू को बाउल में निकाल लें। अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालें। तेल में बॉयल्ड मेैकरोनी तीन-चार मिनट तक फ्राई करें। मैकरोनी को भी आलू वाले बाउल में निकालें। उसमें सिंगदाने, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालिए। स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, और नींबू का रस डालिए। स्वादिष्ट मैकरोनी चाट तैयार है।