व्रत में हमेशा एक ही तरह की रेसिपी बनाने से अच्छा है ट्राई करें सीपी स्थित कैफे हॉकर्स के शेफ शौर्य वीर कपूर की रेसिपी-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री
अनार-1
नमक – स्वादानुसार 
लाल मिर्च पाउडर-  2चम्मच
तेल – डीप फ्राई के लिए
कमल का तना – 4
काला नमक -1 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 2चम्मच
धनिया – पत्तियां
सेव-1
 
चटपटी कमल ककड़ी की चाट बनाने की विधि
  • कमल के तनों को दोनों सिरों से काटें और पानी में अच्छी तरह से धोएं। सूखने पर कमल ककड़ी को छीलिए और लंबे एंव पतले टुकड़ों में काट लें।
  • एक कड़ाई में  तेल गरम करें। कमल के तने के स्लाइस को तेल में डालकर आधा डीप फ्राई करें। 
  • तेल को दोबारा गरम करें और स्लाइस को फिर से डीप फ्राई करें।जब तक कि वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो।
  • तलने के बाद इस पर  काला नमक, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पत्ती, अनार, स्वाद अनुसार नमक और कुछ सेव छिड़कें और गरमागरम परोंसे ।