सामग्री:
- चावल 1 कप
- मशरूम 1/4 कप (ब्लांच)
- गाजर 1/4 कप (ब्लांच)
- गोभी 1/4 कप (ब्लांच)
- बींस 1/4 कप (ब्लांच)
- पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च 2 (टूटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
- अजीनोमोटो 1 चुटकी
- सिरका 2 छोटे चम्मच
- चीनी ½ छोटे चम्मच
- सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच
- लाल चिली सॉस 1 छोटा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर पेस्ट 2 छोटा चम्मच
विधि:
- गर्म तेल में लहसुन व लाल मिर्च भूनने के बाद ब्लांच सब्जियां डालकर लगातार चलाएं।
- अब नमक, काली मिर्च, अजीनोमोटो, चीनी व सारी सॉस मिलाएं।
- कुछ मिनट भूनने के बाद कॉर्नफ्लोर का पेस्ट मिला दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें, चावल, नमक व काली मिर्च मिलाएं।
- पानी मिलाकर चावल अधगले होने तक पकाएं।
- फिर पकी सब्जियां मिलाकर चावल गलने तक पकाएं, क्लेपॉट में डालें।
- इसे गर्म तवे पर रखकर गर्म कर लें, गर्मागर्म परोसें।
ये भी पढ़ें –
सेवई और अंडे से बनाएं टेस्टी टैडी
क्विक रेसिपीज जो सभी को लुभाएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
