करीपत्ता सब्जी बनाने की रेसिपी
सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- करी पत्ते 30 से 40
- सरसों का तेल 3 बड़े चम्मच
- सरसों के दाने 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च (कटी हुई) 3-4
- प्याज (कटी हुई) 2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- टमाटर (कटे हुए) 6
- नमक स्वादानुसार
- मूंगफली की गिरी (नमकीन)1/4 कप
- ताजा नारियल (कटा हुआ) 1/4 कप
विधि :
1. सबसे पहले नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
2. फिर उसमें थोड़े सरसों के दाने, हरी मिर्च, प्याज और करी पत्ते डालकर 3-4 मिनट तक फ्राय करें।
3. अब उसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट मिलाकर एक मिनट के लिए पकाएं।
4. इसमें कटे टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकायें और नमक डालकर टमाटर को थोड़ा-सा मैस कर दें।
5. फिर इस मिश्रण में नमकीन मूंगफली और कसा हुआ नारियल मिलाकर अच्छे से चलायें।
6. लीजिये तैयार है करीपत्ता सब्जी, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
ये भी ट्राय करें-
