ऑस्ट्रेलियन स्पंज केक- लैमिंगटन बनाने की रेसिपी
सामग्री-
- वनीला स्पंज केक,
- कोको पाउडर 1/2 कप,
- आइसिंग शुगर 1 कप,
- पानी 1/2 कप,
- कद्दूकस सफेद चॉकलेट 1/2 कप,
- मक्खन 2 छोटे चम्मच।
विधि
1. स्पंज केक को अलग-अलग आकार में काटें।
2. कोको पाउडर में आइसिंग शुगर, मक्खन व पानी मिलाएं।
3. मिश्रण को चीनी घुलने तक गर्म करें।
4. स्पंज के टुकड़े कोको सिरप में टॉस करें और सफेद चॉकलेट
लपेटकर बटर पेपर पर रखें।
5. ठंडा करके परोसें।
