आलू टिक्की बनाने की आसान विधि

आवश्यक सामग्री

  • आलू – 8-10
  • ब्रैड का चूरा – आधी कटोरी
  • मटर के दाने – आधा कप
  • अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च – स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 3-4 टेबल स्पून

विधि –

  • आलू को उबाल कर मसल ले।
  • मटर के दानो को मिक्सी में पीस लें।
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें।
  • फिर उसमे मसालें जैसे धनिया पाउडर ,नमक,अमचूर ,लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें।
  • फिर इसमें पीसी हुई मटर के डाल कर भुने।
  • 2 – 3 मिनट्स तक कढ़ाई में मिक्सचर का चलाये.
  • अब मिक्सचर को ठंडा होने अलग से रख दे।
  • अब मसलें हुए आलुओं में नमक मिलाये और ब्रेड के चूरे को इसमें अच्छे से मिला ले।
  • अब आलुओं के मिक्सचर में से थोड़ा सा ले और उस में थोड़ी सी जगह बना के ऊपर बनाए हुई मिक्सचर डालें।
  • मटर के मिक्सचर को अच्छे से आलू के मिक्सचर में डालें और टिक्की की शेप का बना ले।
  • ऐसे ही सारे मिक्सचर की टिकियां बना लें।
  • अब गैस पे तवा रखे और तेल गरम करें.
  • उस पर बनाई हुई टिक्कियां डाल कर उन्हें सेंके।
  • टिक्कियों को दोनों साइड तेल डाल के ब्राउन होने तक पकाएं।
  • आलू की टिकियां तैयार हैं। चटनी, सॉस, चाटमसाला जैसा चाहें परोसेंl