सैलेड मेकर
सैलेड यानी सलाद की हमारे रोज़ाना खाने में खास जरूरत पड़ती है, तो विभिन्न प्रकार के  सलाद बनाने के लिए इस तरह का सैलेड मेकर भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। इस प्रकार के 8-1 सैलेड मेकर सैट में सैलेड वॉश, ड्रेन, चॉप, स्लाइस, कट, ग्रेट और स्टोरेट आदि आसानी से किया जा सकता है। इसमें नॉन स्लिप बाउल, बास्केट, स्पाइनर लिड, मैनडॉलिन लिड, ब्लेड होल्डर और 7 ब्लेड्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1600 रुपये के करीब है।
 
कुकिंज एंड इंडियन स्नैक्स मेकर

 घर पर इंडियन स्नैक्स बनाने के लिए इस तरह का स्नैक्स मेकर जैसा किचन टूल भी गिफ्टिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें विभिन्न प्रकार के नमकीन, सेव, दालमोठ और मीठे स्नैक्स, नमकीन बनाने के लिए लगभग 15 ब्लेड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुकीज़ के लिए भी ब्लेड दिया हुआ है, जिससे बाहर जैसे कुकीज़ घर पर ही तैयार किये जा सकते हैं। इसकी बॉडी और जाली यानी ब्लेड स्टनेलेस स्टील के बने हैं। इसकी कीमत 320 रुपये के लगभग है।

 
फ्रूट एंड वेजीटेबल कटर
 

 वर्किंग वुमेन के पास समय की अधिक कमी होती है तो उनके लिए इस तरह का फ्रूट और वेजीटेबल कटर एक अच्छा विकल्प है, जिसे गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के कटर में वेजीटेबल चॉपर, सैलेड चॉपर, अनियन चॉपर, गार्लिक चॉपर और हर्ब चॉपर के लिए अलग-अलग ब्लेड दिया गया है। इसके अलावा इसमें दिए गए विभिन्न ब्लेड्स से बारीक नट्स काटे और आइसिंग क्रश किया जा सकता है। पैस्टो, हम्मस और सालसा के लिए सामग्री भी तैयार की जा सकती है। इसमें मीट लोफ भी चॉप किया जा सकता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है और 10 प्रकार के विभिन्न स्टेनलेस स्टील के ब्लेड्स दिये गए हैं। इसकी कीमत 550 रुपये के करीब है।

 
वेजीटेबल स्पाइसर स्लाइसर
 
खाने को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह का वेजीटेबल स्पाइलर, स्लाइस डाइसर और ज्यूलिन मेकर काफी मददगार होता है। इसमें सब्जियों के लच्छे बनाए जाते हैं जोकि चाइनीज़, इटैलियन व्यंजनों और सैलेड ड्रेसिंग में सबसे ज्यादा काम आते हैं। इसमें आप कलरफुल वेजीज़ का सैलेड बना सकते हैं। यह पोर्टेबल हैंडल्ड किचन टूल है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें स्टनेलेस स्टील के ब्लेड हैं। इसकी कीमत 285 रुपये के लगभग है।
 
मैनुअल जूसर एंड मिक्सर
हैल्दी जूस के लिए इस तरह के मैनुअल जूसर काफी प्रभावकारी होते हैं। इनमें गाजर खीरे, लौकी, वीट ग्रास, पालक और लैट्यूज आदि सब्जियों व फलों का जूस आसानी से निकाला जा सकता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है और स्टील के ब्लेड दिये हैं। यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसके पार्ट्स डिटैचेबल हैं, इसलिए सफाई में भी आसान है। इसकी कीमत 499 रुपये के लगभग है।
 
ये भी पढ़ें-