सामग्री :आटा 1 कटोरी, घी 1 कटोरी, पानी 2 कटोरी, गुड़ का पाउडर 1 कटोरी (अपने स्वाद के अनुसार समायोजित कर सकते हैं क्योंकि कभी-कभी मिठास गुड़ की विविधता से भी भिन्न होती है), आप चीनी के साथ गुड़ का विकल्प भी बना सकते हैं।
विधि :सूखे आटे को रोस्ट करें जब तक वो हल्का भूरा ना हो जाए और उसमें से हल्की खुशबू ना आने लगे। इसमें घी डालके अच्छे से मिक्स करें। थोड़ा सा घी आटे के ऊपर तैरता हुआ नज़र आना चाहिए। अब एक पैन में पानी गर्म करके उसमे गुड़ डालें। इसको उबालने की ज़रूरत नहीं है। इसे इस्तेमाल करने से पहले छान लें, क्योंकि अक्सर गुड़ में मिट्टी होती है। अब बड़े ध्यान से गुड़ को आटे/घी के मिश्रण में डालें और बराबर से चलाते रहें। जब तक यह सारा पानी ना खत्म हो जाए और यह कढ़ाई के कोने ना छोड़ दे। अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। थोड़ी देर हलवे को साइड में रख दें। इससे हलवा और भी मुलायम पड़ जायेगा। गर्मा-गर्म सर्व करें।
टिप्स-यह हलवा बेहद स्वादिष्ट लगता है और गुड़ के साथ यह और भी स्वादिष्ट हो जाता है।
