स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग जाएंगी आप, जब पहनेंगी आलिया भट्ट के ये कुर्ता डिजाइंस: Alia Bhatt Kurta Designs
चलिए जानते हैं कि आप फंक्शन में आलिया भट्ट के कौन-कौन से आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Alia Bhatt Kurta Designs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आपके ऑफिस में भी कोई प्रोग्राम होने वाला है तो ऐसे अवसर पर आप बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के कुछ कुर्ता या सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर आउटफिट तैयार कर सकती है। इस तरह के आउटफिट बिल्कुल पहनने में हल्के होते हैं और इन्हें फंक्शन के दौरान कैरी करना भी आसान है। चलिए जानते हैं कि आप फंक्शन में आलिया भट्ट के कौन-कौन से आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Also read: रक्षा बंधन पर लगना है स्टाइलिश तो अनन्या पांडे से लें इंस्पिरेशन: Raksha Bandhan Looks
ग्रीन कुर्ता

आलिया भट्ट ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किए गए लाइम ग्रीन चिकनकारी सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर सैंडल और खूबसूरत सिल्वर और पर्ल झुमका पहना है। साइड स्वेप्ट वेवी हेयर-डू, कोहल आंखें और एक छोटी सी बिंदी ने उनके खूबसूरत एथनिक लुक को पूरा किया।
अनारकली कुर्ता

आलिया भट्ट ने तरुण तहिलियानी का प्रिंटेड अनारकली सूट पहना है जिसे छोटे छोटे फूलों की डिज़ाइन से सजाया गया है। प्रिंटेड दुपट्टा से उनका लुक निखार रहा था। आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स और सिल्वर हील्स के अलावा कुछ भी नहीं पहना था। अपने बाकी लुक को म्यूट रखते हुए, उन्होंने ड्यूई मेकअप, न्यूड लिप्स और अपने बालों को पीछे की ओर स्लीक पोनीटेल में बांधा था। आप चाहें तो प्रिंटेड अनारकली के बजाय एम्बेलिश्ड अनारकली पहन सकती हैं।
येलो कुर्ता
इस बेहद सिंपल येलो अनारकली डिज़ाइन कुर्ते के साथ आलिया ने मैचिंग घरारा पहना है। आउटफिट पर जरी एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है। आलिया ने गोल्डन इयरिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ अपना ओवर ऑल लुक कंप्लीट किया है। आप चाहें तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे आउटफिट के साथ एक प्लेन दुपट्टा ले सकती हैं।
पेस्टल कलर कुर्ता
इस फोटो में आलिया ने बेहद सूदिंग और खूबसूरत पेस्टल सूट पहना है जिसमें एक हाई-लो एंब्लिश्ड कुर्ता, स्ट्रेट सलवार और स्कैलप डीटेलिंग वाला शीयर दुपट्टा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोनोटोन लुक ट्राई करने के लिए ये आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट है। खुले बाल और कानों में झुमकी पहने हुए एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।
रेड कुर्ता

आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड अनारकली सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की इयररिंग्स कैरी की हैं। सूट में किया गया थ्रेड वर्क सूट को और भी एलिगेंट बना रहा है। मिडिल पार्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ आलिया ने मिनिमल मेकअप किया है जो उनके लुक को और निखार रहा है।
