पीला रंग हमेशा से ही आंखों को सुकून देने वाला होता है। इस रंग के साथ खिला-खिला शब्द मानो खुद ही जुड़ जाता है। इस रंग के कपड़े किसी पर भी अच्छे लगते ही हैं। फिर चाहे ड्रेस वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल ये रंग हर ड्रेस को सुंदर बना देता है। यही वजह है कि बॉलीवुड के सितारे भी इस रंग के कपड़ों को अपनी पसंद मानते हैं। कई सारी अभिनेत्रियों ने इस रंग के कपड़े पहनकर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। ये ऐसी ड्रेस हैं जिनके साथ किसी भी रंगरूप, किसी भी बॉडीटाइप और किसी भी नैननक्श की आप अच्छी लगेंगी ही। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ऐसी ही पीली ड्रेस के नमूने आप भी देख लीजिए-
पीले और गोल्डन का मेल–

आलिया भट्ट की ये ड्रेस पीले रंग की है। इस पर पीले रंग की इम्ब्रोयड्री की गई है। बहुत सिंपल से इस सूट को पहनकर आप बिलकुल अलग जरूर लगेंगी। इस कुर्ते को अपने लिए भी चुन लीजिए।
प्रियंका की हल्की–फुलकी साड़ी–

प्रियंका चोपड़ा की ये पीली साड़ी आपको जरा भी भारी या अनकम्फर्टेबल नहीं लगेगी। इस साड़ी पर सफेद रंग के धागों से काम किया गया है। ये गोरे रंग पर ही नहीं सांवले रंग पर भी अच्छी लगेगी ही।
सोनाक्षी की गर्मी वाली ड्रेस–

सोनाक्षी सिन्हा की ये ड्रेस बिलकुल गर्मी वाली है। इसमें ट्यूब टॉप के साथ स्कर्ट है और शर्ट भी। चाहें तो शर्ट के बटन खोलकर बिलकुल सोनाक्षी की तरह खुद को स्टाइल करें या फिर पीले रंग की इस ड्रेस में शर्ट के बटन बंद करके पहनें।
कृति की पीली साड़ी–

अभिनेत्री कृति सेनन की पीले रंग की साड़ी बिलकुल प्लेन है और इसका अच्छा दिखना पक्की बात है। इसके साथ ब्लाउज का पैटर्न भी कमाल का है। जो इस साधारण सी साड़ी में स्टाइल जोड़ रहा है।
काजोल का गोल्डन सा यलो–
काजोल की साड़ी का रंग कुछ-कुछ गोल्डन कलर सा लग रहा है। इस साड़ी के साथ अगर डार्क कलर की ज्वेलरी पहनी जाएं तो लुक बहुत अच्छा आएगा। जैसे ज्वेलरी का रंग काला, लाल या नीला रंग चुना जा सकता है।
श्रद्धा की पार्टी वाली साड़ी–

श्रद्धा कपूर की मस्टर्ड यलो कलर से सजी ये साड़ी आपको जरूर अच्छी लगेगी। इसमें ब्लाउज और साड़ी दोनों पर ही कढ़ाई की गई है। इसमें आपको साड़ी ऐसे पहननी होगी कि ब्लाउज की कढ़ाई दिखती रहे।
शिल्पा की वनपीस ड्रेस–

शिल्पा की ये वनपीस ड्रेस पूरी यलो है, इस पर कोई काम नहीं किया गया है लेकिन इसको स्टाइल बहुत अच्छे से किया गया है। इस ड्रेस का अंदाज बिलकुल निराला है।
सोनम की काफ्तान वाली ड्रेस–

सोनम कपूर ने भारी सी ड्रेस पहनी है लेकिन ये सिर्फ दिखने में भारी है। इसका लुक भी बिलुल अलग है और इसलिए आप भी बिलकुल अलग दिखेंगी।
मस्टर्ड यलो स्कर्ट–

तमन्ना भाटिया की ये ड्रेस पर्फेक्ट लुक देती है। इसमें घेरदार स्कर्ट है तो साथ में कोट जैसा टॉप। इसको पहनकर आपका लुक भी पर्फेक्ट ही आएगा।
पीली–पीली प्यारी साड़ी–

इस साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई हुई है, वो भी किनारे-किनारे। जिसकी वजह से ये सिंपल लुक देती है। इसके साथ हल्की ज्वेलरी भी अच्छी लगती है।
फैशनसंबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई–मेल करें– editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें-
मनी सेविंग इंटीरियर टिप्स से कम खर्च में सजाइए ज्यादा सुंदर घर
