इन जींस को पहनने से नहीं होगा पसीना
जींस एक ऐसा परिधान है, जिसे महिला प्रतिदिन पहनती है। लेकिन, गर्मी के मौसम में जींस पहनते समय में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Women Summer Jeans: महिलाएं ट्रेंडी कपड़े पहनने की बहुत बड़ी शौकीन होती है, लेकिन गर्मियों के मौसम में उन्हें समझ नहीं आता कि कैसे कपड़े पहने और कैसे नहीं। महिलाओं की एक गलती से उनका पूरा लुक भी खराब हो सकता है। ऐसे में उन्हें बेहद सोच समझकर अपना आउटफिट पसंद करना चाहिए। खास तौर पर जींस एक ऐसा परिधान है, जिसे महिला प्रतिदिन पहनती है। लेकिन, गर्मी के मौसम में जींस पहनते समय में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हमें ज्यादा गर्मी भी ना लगे और हम फैशनेबल भी दिखे।
रेगुलर ब्लू जींस

अगर आप प्रतिदिन जींस पहनती हैं, तो आपको गर्मी के समय में ब्लू कलर के कुछ ऐसे शेड्स चुनने चाहिए, जो काफी लाइट होते हैं। क्योंकि लाइट कलर के कपड़ों में आपको गर्मी भी कम लगती है। आप चाहे तो ब्लू कलर के रेगुलर जींस को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती है। यह काफी आरामदायक होता है और गर्मी में आपको ज्यादा पसीना भी नहीं आएगा।
एंकल लेंथ जींस

एंकल लेंथ जींस का कपड़ा बहुत ही मुलायम और चिकना होता है, जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में ऐसे जींस पहनने से हमें ज्यादा पसीना भी नहीं आता है और हम कंफर्टेबल भी महसूस करते हैं। अगर आप लेटेस्ट स्टाइल की जींस ले रही हैं, तो आप एंकल लेंथ जींस ले सकती हैं। यह स्किनी फिटिंग जींस 5 बेसिक पॉकेट के साथ आती है। आप ऐसे जींस को किसी भी क्रॉप टॉप या शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। ये आपको कूल लुक देगा।
स्किनी फिटिंग जींस

अगर आप समर सीजन के लिए शानदार जींस लेना चाहती हैं तो ये जींस ट्राई कर सकती हैं। स्किनी फिटिंग को कॉटन और इलास्टिन से तैयार किया जाता है। जिसकी वजह से इसे पहनने से हमें पसीना नहीं आता है और यह हमें बेहद कंफर्टेबल लुक भी देता है। यह जींस स्ट्रेचेबल भी होती है। आकर्षक कैजुअल लुक के लिए आप इन जींस के साथ हील वाली सैंडल भी पहन सकती हैं। इसके अलावा इस तरह की जींस के साथ किसी भी तरह का टॉप भी पेयर करके पहना जा सकता है।
रिंकल फ्री जींस
आजकल महिलाओं से लेकर पुरुषों के बीच में रिंकल फ्री जींस का चलन चल पड़ा है। यह दिखने में बेहद कुल और आरामदायक होते हैं। महिलाएं गर्मी के मौसम में इस तरह की जींस को किसी भी टॉप या कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। अगर आप इस जींस को चाहे तो शर्ट के साथ मिलाकर पहन सकती हैं। यह आपको कुल लुक देगा।
फ्लेयर्ड जींस

आजकल महिलाओं के बीच फ्लेयर्ड जींस का बेहद क्रेज है। गर्मी के मौसम में भी ऐसे जींस को किसी भी टॉप के साथ पेयर करके पहना जा सकता हैं क्योंकि उसमें आपको ज्यादा गर्मी भी नहीं लगेगी। इस तरह के जींस नीचे की तरफ से खुले होते हैं, जिसकी वजह से आपको ज्यादा पसीना नहीं आएगा।
