Overview: विंटर सीजन के लिए बेस्ट हैं ये White Nail Art Ideas
White Nail Designs For Winter: सर्दियों का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। फैशनेबल गर्ल्स को ये सीजन बहुत ही पसंद आता है। इस दौरान आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नए-नए नेल आर्ट ट्रेंड्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में न्यू ईयर और क्रिसमस के खास मौके पर चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो आपको व्हाइट बेस वाले विंटर सीजन ट्रेंड नेल आर्ट को जरूर ट्राई करना चाहिए।
White Nail Art Ideas: सर्दियों का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। फैशनेबल गर्ल्स को ये सीजन बहुत ही पसंद आता है। इस दौरान आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नए-नए नेल आर्ट ट्रेंड्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में न्यू ईयर और क्रिसमस के खास मौके पर चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो आपको व्हाइट बेस वाले विंटर सीजन ट्रेंड नेल आर्ट को जरूर ट्राई करना चाहिए।
सर्दियों के सफेद क्रिसमस मैनीक्योर के साथ आपके नेल्स भी बातें करने लगेंगे। आज हम आपको विंटर सीजन के लिए बेस्ट व्हाइट नेस डिजाइन आइडियाज बताएंगे, जो आपको बहुत पसंद आने वाले हैं। आइए देखें…
स्टार डिजाइन
क्रिसमस के खास मौके पर आप तारों से सजे इस नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस आकर्षक डिजाइन में मिल्की पॉलिश के ऊपर एक opaque ग्रीन स्टार लगा है, जो बहुत ही क्यूट लग रहा है। इस डिजाइन के दोनों ही कलर्स क्लासिक क्रिसमस को रिप्रेजेंट करते हैं। इसे आप अपने क्रिसमस आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
सिल्वर एक्सेंट्स
सिल्वर नेल आर्ट डेकल्स एक सिंपल व्हाइट मैनीक्योर को और भी आकर्षक बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। सुपर-शियर लुक के लिए मिल्की-व्हाइट पॉलिश का सिर्फ एक स्वाइप लगाएं। इसके ऊपर सिल्वर कलर के ये बो डिजाइन बहुत ही क्यूट हैं। आप चाहें, तो अपने हिसाब से कोई भी मिनिमल सिल्वर डिजाइन रिक्रिएट कर सकती हैं।
शिमर टॉप कोट
अगर आप मिनिमल डिजाइन वाले नेल आर्ट ढूंढ रही हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट साबित होगा। इस डिजाइन की खासियत ये है कि इसे आप खुद भी घर पर बना सकती हैं। इसके अलावा ये हर आउटफिट के साथ सूट करने वाला है। इसके लिए सबसे पहले एक मिल्की व्हाइट नेल पेंट की लेयर लगाएं। ऊपर से एक सिल्वर शिमरी नेल पेंट को नेल्स के टिप पर लगाएं।
क्रोम फ्रेंच
सिल्वर क्रोम पाउडर किसी भी डिजाइन में snowy फिनिश एड करता है, इसलिए इसे क्लीन फ्रेंच के ऊपर लगाने से क्लासिक लुक सर्दियों के लिए परफेक्ट बन जाता है। इस तरह के नेल आर्ट विंटर में काफी ट्रेंड करते हैं। ये डेली वियर आउटफिट्स के साथ भी बहुत ही कूल लगता है।
मिल्की व्हाइट नेल्स
अगर आप अपने नाखूनों को पूरी तरह से एक क्लासी व्हाइट कलर देना चाहती हैं, तो ये वाला नेल आर्ट आइडिया आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए बस अपने नेल्स पर व्हाइट नेल पॉलिश की 2 कोट्ल लगाएं। ऊपर से शाइन के लिए आप ट्रांसपेरेंट पॉलिश भी लगा सकती हैं।
सॉफ्ट ओम्ब्रे
ओम्ब्रे लिप्स के अलावा अब सॉफ्ट ओम्ब्रे नेल्स भी ट्रेंड में आ चुके हैं। ऑम्ब्रे के साथ हार्ड लाइन के बिना आप फ्रेंच मैनीक्योर का लुक ले सकती हैं। यह डिजाइन चमकीले सफेद रंग से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे बेज रंग में बदल जाता है। ये सुपरक्लासी कलर आपके नेल्स को रिच और एलिगेंट लुक देगा।
