पार्टी के लिए व्हाइट बूट्स को इन आउटफिट्स के साथ करें स्टाइल: White Boots Style Tips
White Boots Style Tips

व्हाइट बूट्स को इन आउटफिट्स के साथ पहनें

महिलाएं व्हाइट बूट्स को कई तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

White Boots Style Tips: महिलाएं आजकल व्हाइट बूट्स पहनना काफी पसंद करने लगी हैं। यह उनके वार्डरोब का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, कई महिलाएं ऐसी भी है, जिन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहता है कि उन्हें व्हाइट बूट्स को किन आउटफिट्स के साथ स्टाइल करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपको व्हाइट बूट्स को आउटफिट्स के साथ स्टाइल करने में मदद मिलेगी।

ब्लैक जैकेट के साथ पहनें

White Boots Style
White Boots Style wit Jacket

अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए व्हाइट बूट्स पहनना चाहती हैं, तो आप अपने आउटफिट में ब्लैक जैकेट को सबसे पहले शामिल करें। ध्यान रखें कि आपका जैकेट बिल्कुल सिंपल और प्लेन होना चाहिए, तभी इस लुक के साथ आपका बूट्स हाईलाइट होगा। जैकेट के साथ बूट्स अलावा आप कैप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि जैकेट, बूट और कैप से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

श्रग

आप व्हाइट बूट्स को जैकेट के अलावा प्रिंटेड श्रग के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आप श्रग का कलर अपने व्हाइट बूट्स के डिज़ाइन के हिसाब से ही चुनें। इसके साथ ही अगर आप टॉप के स्टाइलिंग पर भी ध्यान देंगी तो आपका लुक और भी परफेक्ट बन सकता है। अगर आप सिंपल टॉप पहन रही हैं, तो आपको बूट्स भी बिल्कुल सिंपल ही पहनना चाहिए।

जीन्स

White Boots Style  with Jeans
White Boots Style with Jeans

अगर आपकों डेली बूट्स पहनना पसंद हैं, तो आप इसके साथ सिंपल से लेकर फैशनेबल जीन्स कैरी कर सकती हैं। व्हाइट बूट्स के साथ जींस, टॉप और ऊपर से कोट पहनने से आपको डिफरेंट लुक मिलेगा। बाजार में बूट्स कई तरह के होते हैं और वह आपको आसानी से मिल भी जाएंगे। लेकिन, ध्यान रखें कि सिंपल जीन्स के साथ सिंपल बूट्स ही पहनें। अगर आप बूट कट जीन्स पहन रही है, तो इसके साथ नए डिज़ाइन बूट्स के ट्राई कर सकती हैं।

स्कर्ट

Skirt
Skirt

अगर आप लॉन्ग बूट्स कैरी कर रही हैं, तो आप टी-शर्ट या क्रॉप शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट पहनें। इस आउटफिट के साथ व्हाइट लॉन्ग बूट्स काफी अच्छे लगेंगे। आप चाहें तो ब्लैक लॉन्ग बूट्स का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। आप चाहे तो डेनिम स्कर्ट को भी व्हाइट बूट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, आपको कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना होगा। आप ऐसे कलर के कपड़े पहनें, जो व्हाइट बूट्स के साथ मैच करें।

डेनिम शॉर्ट्स

White Boots Style with Denim Shorts
White Boots Style with Denim Shorts

डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट बूट्स का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। जिसे आप पार्टी से लेकर कैजुअल फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं। आप ब्लू डेनिम या ब्लैक डेनिम के साथ व्हाइट बूट्स को स्टाइल कर सकती है। लेकिन, ध्यान रखें कि आपको शॉट्स के साथ क्रॉप टॉप पहनना है और आपके बूट्स का डिजाइन बिल्कुल सिंपल होना चाहिए, तभी आपका ओवरऑल लुक कंप्लीट लगेगा।

ड्रेस

Dress
Dress

अगर आप आउटिंग में भी अपने लुक में एक स्टाइल एड करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप शॉर्ट ड्रेस के साथ व्हाइट एंकल बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप खुद को इस लुक में स्टाइल कर रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि ड्रेस का हेमलाइन आपके घुटनों से उपर हों। इससे आपके पैर लंबे नजर आते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...