Trending wedding dresses : पंजाबी शादियों में चूड़ा पहनने की एक खास रस्म होती है, लेकिन अब शादियों में चूड़ा पहनना फैशन बन गया है। अब दुलहन के हाथों में चूड़ियों की जगह भरे-भरे चूड़े ने ले ली है। अगर आप भी अपनी शादी में चूड़ा पहनना चाहती हैं तो इन 7 ट्रेंडी चूड़े की डिजाइन्स में से अपने लिए कुछ पसंद कर सकती हैं।
लटकन वाला चूड़ा
बेहद खूबसूरत लटकन वाला चूड़ा भी दुलहनों की पहली पसंद बना हुआ है। इस चूड़े की खास बात यह है कि इसमें चूड़ियों के बीच कलीरे लटकती हैं, जो दुलहन को अलग लुक देता है।
हाथी दांत चूड़ा
जिन दुलहनों को सिंपल और सोबर दिखना पसंद है, उनके लिए हाथी दांत चूड़ा सबसे बढ़िया विकल्प है, जिसे सादी लाल चूड़ियों के साथ आगे-पीछे लगा कर पहन सकती हैं।
पंजाबी चूड़ा
इस सदाबहार चूड़े की मांग मार्केट में बनी रहती है। दुलहन की पहली पसंद पंजाबी चूड़ा ही होती है।
यह पारंपरिक लाल और मरून में आता है, जिसकी खास बात है कि यह किसी भी रंग की ड्रेस के साथ मैच कर जाता है।
रजवाड़ी चूड़ा
यह चूड़ा भी चलन में है। अगर आप अपनी शादी में महारानी की तरह दिखना चाहती हैं, तो रजवाड़ी चूड़ा अपने लहंगे के साथ मैच कर सकती हैं। इस चूडे में रानी-राजा के चित्र चूड़े पर बने होते हैं, जो एक रॉयल लुक देता है।
व्हाइट और गोल्डन
व्हाइट और गोल्डन चूड़ा कभी चलन से बाहर नहीं गया है। अगर आप साधारण सा लुक रखना चाहती हैं तो इस चूड़े को जरूर अपने लहंगे के साथ ट्राई करें। यह आपको एथनिक और रॉयल लुक देगा।
हॉट पिंक चूड़ा
अगर आपको एक्पेरिमेंट करना अच्छा लगता है तो यह चूड़ा आपके वेडिंग लुक को आकर्षक और सुंदर बनाएगा। यदि आपने लाइट कलर का लहंगा पहना है तो हॉट पिंक चूड़ा आपके पूरे लुक को स्टाइलिश लुक देगा।
कस्टमाइज्ड चूड़ा
अब तक दुलहनें सिर्फ मेंहदी से दूल्हे का नाम अपने हाथों पर लिखवाती थी, लेकिन अब चूड़े में भी लिखवाने लगी हैं। आप इसमें अपनी और उनकी फोटो भी लगवा सकती हैं। इस चूड़े को कस्टमाइज्ड
चूड़ा कहा जाता है।
trending wedding dresses, trending wedding dresses