Stylish Nails Shades: गर्मियों में कूल लुक्स के लिए ड्रेसेज से लेकर शूज और एसेसरीज का अलग ट्रेंड रहता है। इस मौसम में कूल दिखने के लिए अगर आप फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करने वालों में से हैं। तो हम आपके फैशन फंडे को और बढाने के लिए आपके हाथों की खूबसूरती बढाने के लिए नेल्स ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं। इन गर्मियों अपने नेल्स को कूल लुक देने के लिए इन कलर्स को फॉलो कर इनकी खूबसूरती बढा सकती हैं। तो आइए जानते हैं नेल्स के इन कूल कलर्स और टेंड्स के बारे में।
पेस्टल शेड्स

अगर आपको नाखूनों के साथ भी एक्स्पेरीमेंट करना पसंद है या आपको नेल पेंट कलर्स चुनने में कनफ्यूजन होता है। तो इन गर्मियों वाइब्रैंड कलर्स की जगह पेस्टल शेड्स का चुनाव करें। गर्मियों के सीजन में आखों को राहत देने वाले पेस्टल शेड्स आपके नाखूनों की खूबसूरती बढा देंगे। ये शेड्स नाखूनों को बेहद कूल लुक देंगे। यही नहीं पेस्टल शेड्स हर स्किन टोन के साथ अच्छे लगते हैं। इस सीजन पेस्टल शेड्स ट्रेंड्स में छाऐ रहने वाले हैं।
फ्रैंच नेल टिप्स

फ्रैंच नेल टिप कभी भी फैंशन से आउट नहीं होती है। तो इन्हें भी आप नेल टिप्स पर आजमा सकती हैं। आप चाहें तो फैंच नेल टिप्स के लिए भी पेस्टल शेड्स का चुनाव कर सकती हैं।
पर्ल क्रोम पाउडर नेल शेड
नाखूनों को नेचूरल लुक के साथ हल्की चमक वाला लुक देने के लिए पर्ली क्रोम पाउडर शेड का चयन कर सकते हैं। इसमें कुछ वैरीएशन के साथ शेड्स अवेलेबल रहते हैं। सूरज की रोशनी पडने पर इससे नाखूनों में अलग सी चमक दिखती है।
ग्लेज्ड डोनट नेल्स

इस साल पिंक के अलग अलग शेड्स गर्मियों में परफैक्ट नेल कलर के लिए सूटेबल हैं। पिंक के लाइट शेड्स को चुनकर उनको शाइनी लुक दे सकती हैं। जिसके लिए बेस पिंक कलर लगाकर उसके बाद क्रोम फिनिश देने के लिए सिल्वर क्रोम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे नाखूनों को अलग सी चमक मिलेगी।
डेनिम नेल लुक

गर्मियों में कूल लुक के लिए डेनिम के साथ टी-शर्ट पेअर करने वालों के लिए ये लुक परफैक्ट है। इसके लिए आप ग्रे-ब्लू नेल पॉलिश को चुन सकती हैं। इससे आपके नाखून को भी डेनिम लुक मिल जाएगा और ये आपके डेनिम ड्रेस के साथ परफैक्ट मैच करेगा।
शिअर ब्लस टोन

अगर आप मिनिमल मेकअप को फॉलो करने वालों में से हैं या नेल्स के लिए आपके पास कलर चॉठस कम है तो शिअर ब्लस टोन आपके लिए परफैक्ट है। ये शेड आपके नेल को मिनिमल लुक के साथ हाइलाइट भी करने में मदद करते हैं। या मिनिमल लुक के लिए आप आलिया की तरह ऑफ वॉइट न्यूड शेड भी चुन सकती हैं।
सी कलर्स

गर्मियो में कूल लुक के लिए सी ग्रीन या सी ब्लू कलर्स को चुन सकते हैं। इन कलर्स से आपके नाखूनों को इस सीजन में अलग वाइब मिलेगी।
