P Mehndi Design Latest

P अक्षर से बना लो पिया के नाम की मेहंदी

अगर आप अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो आप हम आपको P लेटर से बनने वाले कुछ खूबसूरत से डिज़ाइन बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत डिज़ाइन्स

P Alphabet Mehndi Design : मेहंदी का हर एक डिज़ाइन अपने आप में प्यार और खूबसूरती की झलक होती है। मेहंदी लगाने के लिए न सिर्फ महिलाएं उत्साहित होती हैं, बल्कि कई बच्चों को भी मेहंदी लगाना बेहद ही पसंद होता है। उन्हें अपने हाथों से लेकर पैरों पर सजी मेहंदी काफी पसंद आती है। मेहंदी भारतीय संस्कृति और अन्य एशियाई देशों में भी सबसे आम है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मेहंदी की उत्पत्ति हजारों साल पहले प्राचीन मिस्र में हुई थी। प्राचीन समय में मेहंदी का प्रयोग शीतलन और औषधि के रूप में किया जाता है। आज के समय में शादी, ब्याह, तीज-त्यौहारों पर इसे लगाने का चलन काफी ज्यादा है। वैसे तो मेहंदी के कई प्रकार के डिज़ाइन होते हैं लेकिन यहां हमने आपको अब तक की सबसे बेहतरीन P अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन्स बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत डिज़ाइन्स-

बेहद खूबसूरत है ये डिज़ाइन

P अल्फाबेट से शुरू होने वाला यह मेहंदी का डिज़ाइन बेहद ही खूबसूरत है। इस खूबसूरत से डिज़ाइन में सुंदर P अक्षर के साथ 2 या 3 हार्ट बने हैं, जो इस डिज़ाइन को और भी अधिक खास बनाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को इंम्प्रेस करने के लिए P लेटर से मेहंदी डिज़ाइन बना रही हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। 

क्यूट सा है ये डिज़ाइन

केक के एक टुकड़े की तरह यह बहुत प्यारा और लवली डिज़ाइन है। इस क्यूज से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर खुद भी बना सकती हैं। इस तरह के डिज़ाइन को बनाने के लिए आपको बस पेन की मदद से ये डिज़ाइन बना लेना है, इसके ऊपर मेहंदी के कोन से फिर डिज़ाइन बना लें। इस तरह के डिज़ाइन को बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लग सकता है। 

डॉट्स से बना P लेटर

डॉट्स, हार्ट और लव का यह मेल P लेटर के डिज़ाइन को और अधिक खास बना रहा है। इस तरह का डिज़ाइन आप अपनी पूरी हथेली पर सजा सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी बहुत ही आसान भी है। इसे बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा, तो फिर बिना इंतजार किए इस खूबसूरत से डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना लें। 

P लेटर के इन खूबसूरत से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। अगर आपको हमारे P अल्फाबेट के मेहंदी डिज़ाइन पसंद आए, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment