इस बार शादी में ट्राई करें शेरवानी सूट और दिखें गॉर्जियस
आज के आर्टिकल में हम आपको लेडीज शेरवानी सूट के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी में बिल्कुल अलग और सुंदर लुक में दिखाई देते हैं।
Ladies Sherwani Suit: शादी का सीजन आते ही लोग अक्सर यही सोचते हैं कि इस बार शादी में क्या पहना जाए, इसीलिए वह अलग-अलग तरह के आउटफिट ढूंढने के लिए निकल जाते हैं। अक्सर शादी में लहंगा साड़ी और सूट ही पहना जाता है जो अब बहुत ही ज्यादा बोरिंग सा हो गया है। अगर आप कोई नया फैशन फॉलो करना चाहते हैं तो उसके लिए हमारे आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि हम यही चाहते हैं कि आप कुछ नया पहने और कुछ नया ट्राई करें जिससे आप खूबसूरत दिख सके और अलग से कुछ स्टाइल भी हो जाएगा, जिससे अट्रैक्टिव नजर आया जा सकता है, इसीलिए आज के आर्टिकल में हम आपको लेडीज शेरवानी सूट के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी में बिल्कुल अलग और सुंदर लुक में दिखाई देते हैं।
Ladies Sherwani Suit: एंब्रायडर्ड शेरवानी

आपने अक्सर यह पुरुषों के लिए ही शेरवानी का नाम सुना होगा लेकिन महिलाओं के लिए भी शेरवानी सूट होता है जिसे आप कैरी करके बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई दे सकते हैं। अगर आप हेवी शेरवानी सूट पहनना चाहते हैं तो इस तरह की एंब्रॉयडरी शेरवानी पहन सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर लुक देती है आप अपने पसंद रंग के अनुसार शेरवानी सूट ले सकते हैं। अगर आप इसके नीचे पटियाला सलवार नहीं पहनना चाहते तो इसके नीचे पेंट या फिर चूड़ीदार पजामी भी पहनी जा सकती है। इसके साथ आप दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं जो देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है।
शेरवानी स्टाइल कुर्ता

अगर आप प्रॉपर सूट नहीं पहनना चाहते हैं तो इस तरह का शेरवानी कुर्ता जींस के साथ कैरी किया जा सकता है। हम में से कई महिलाएं होती हैं जिन्हें ज्यादा हैवी कपड़े पहनना पसंद नहीं होते। अगर आप भी उन्हीं में से एक है तो इस तरह का कुर्ता आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इसे चुन्नी के साथ भी कैरी कर सकते हैं और बगैर चुन्नी के भी पहन सकते हैं।
रॉयल स्टाइल शेरवानी सूट

आप इस तरह का सूट किसी भी बड़े फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इस शेरवानी में बारीकी से एंब्रॉयडरी की जाती है। आप भी इस तरह का सूट आने वाले फंक्शन के लिए कैरी कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही फैशनेबल होता है। इस तरह के सूट के साथ अगर आप लो टाइट बन बनाएंगे तो बहुत ही ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर आपके बाल बॉब कट है तो अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रख सकते हैं। इसके साथ दुपट्टा भी कैरी किया जा सकता है। अगर आप चाहे तो बिना दुपट्टे के भी कैरी कर सकते हैं और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
इस आर्टिकल में शेरवानी सूट के बारे में आपको जानकारी दी है। अगर आप भी इस तरह का आउटफिट ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपका लुक अलग ही नजर आएगा और स्टाइलिश भी दिखाई देगा।
