Bollywood Black Dress: आप फैशन और स्टेटमेंट के लिए सेलिब्रिटिज को फॉलो करते हैं, तो बता दें कि उन्हें तो ब्लैक कलर पसंद है इनफॉर्मल पार्टीज में। फिर आप कैसे पीछे रहेंगे। इस सीजन सुपर हिट रहेगा ब्लैक कलर।
जुदा हूं मैं

इस तस्वीर में आलिया कितनी सुंदर लग रही है। चोली कट ब्लैक ब्लाउज, ब्लैक बॉर्डर वाली प्लेन व्हाइट साड़ी और लॉन्ग सिल्वर के झुमके।
मैं हूं अलबेली

फिश स्टाइल में नीचे की तरफ तीन लेयर्स में रफल्स और स्लीवलेस ब्लाउस। वो भी ब्लैक कलर में। कीर्ति की इस लुक में स्ट्रेट पाॄटग में आगे से बंधे और पीछे से खुले बाल भी कमाल लग रहे हैं।
हुमा की नवाबी लुक

आजकल फैशन में काफ्तान कुर्ता के साथ स्ट्रेट लेंथ में प्लाजो। हुमा तो इस कुर्ते-प्लाजो में टिप-टॉच लग रही हैं। उन्हें फॉलो कर रहे हैं, तो इस फोटो में काफ्तान कुर्ता की लंबाई ली लेंथ, बाजुओं में टस्लस हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स

फुल स्लीव्स, शार्ट नेक लाइन और फुल लेंथ अनारकली में कमाल लग रही हैं अदिति। अदिति ने इसे और क्लासी बनाने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट और मस्टर्ड कलर की फैब्रिक बेल्ट पहनी है।
मैं हूं बार्बी डॉल

करिश्मा की उम्र कुछ भी हो वो परवाह नहीं करतीं। इस फोटो में करिश्मा ब्लैक कलर में शिमरी नेट से बने ऑफ शोल्डर फ्लेयर फ्रॉक में हैं। गाउन की लेंथ घुटने तक हैं और कमर तक टाइट उसके बाद फ्रॉक में फ्लेयर शुरू होते हैं।
हाईनेक और स्लिट फ्लेयर लेगिंग

ब्लैक और सिल्वर का कॉम्बिनेशन कमाल का है। दोनों शेड्स एक दूसरे के साथ परफेक्टली ब्लेंड होते हैं। इस ब्यूटी पर भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। स्लीवलेस हाईनेक क्रॉप टॉप को पेयर किया है, स्लिट फ्लेयर लेगिंग के साथ।
क्लासी लुक में निमरत

कुछ दिख रहा है और कुछ छिप रहा है। कुछ ऐसा ही लुक ब्लैक में एक्ट्रर्स निमरत कौर ने कैरी किया है। वह क्लासी लग रही हैं। नूडल स्ट्रैप में नी लेंथ ट्यूनिक की नेक लाइन काफी ब्रॉड और डीप है।
ऑफ शोल्डर का जलवा

अलग हटकर दिखना है तो पहनें कीर्ति सेनन की तरह ब्लैक शेड में ऑफ शोल्डर टॉप। इसे पेयर करें ब्लैक पैंट से। स्मार्टनेस को बढ़ाने के लिए सिल्वर मैटेलिक बकल वाली ब्लैक बेल्ट से करें मैच।
कंगना है अनोखी

जितनी बड़बोली है कंगना उतनी ही सुंदर। कंगना पर हर आउटफिट जंचता है। इस तस्वीर में देखिए क्या कमाल लग रही हैं फ्लोरल फुल लेंथ गाउन। आप भी इनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कॉपी करने को नहीं कह रहे।
स्टाइल क्वीन बनें

सोनम के अनोखे स्टाइल से कौन नहीं वाकिफ है। लगता है सोनम का भी पसंदीदा कलर है ब्लैक। फुल कवर्ड है यह गाउन ड्रेस। इस गाउन की खूबसूरती है रफल्स का खूबसूरत प्रयोग। रफल्स ही इस ब्लैक आउटफिट को खास बना रहे हैं।
