Trending Jewellery: ज्वेलरी से महिलाओं का खास रिश्ता जुड़ा हुआ होता है और होगा भी क्यों नहीं भला। महिलाओं के सोलह श्रृंगार में गहने खास भूमिका में होते है। पुराना ज़माना हो या आज का समय ज्वेलरी का ट्रेंड बदलता ही रहा है। शादी फंक्शन हो, पार्टीज हो, फेस्टिवल हो या फिर कोई नॉर्मल फंक्शन हो सभी महिलाएं ज्वेलरी पहनना पसंद करती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप किस तरह की ज्वेलरी को इस वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं। आइए देखते है टॉप 5 ज्वेलरी जो हर समय में ट्रेंड में रहती है।
पर्ल ज्वेलरी

मोती का तो क्या ही कहना…पर्ल ज्वेलरी का फैशन कोई नया नहीं हैं ये सालों साल पुराना हैं और आज भी महिलाएं पर्ल ज्वेलरी पहना अपनी पहली पसंद बताती हैं। वक्त के साथ साथ पर्ल ज्वैलरी में बहुत सारे बदलाव आते गए जो उसे पहले से बेहतर बनाते हैं। पर इस ज्वेलरी की सबसे खास बात यह है कि आप उसे किसी भी आउटफिट के साथ केरी कर सकती हैं। पर्ल में आपको चोकर, रानी हार, लेयर्ड नेकलेस और स्टाइलिश ट्रेंडी ज्वेलरी भी मिल जाएगी। पर्ल ज्वेलरी हर लुक को क्लासी और खूबसूरत बनाती हैं।
एमराल्ड ज्वेलरी

एमराल्ड ज्वेलरी को आप खास तौर पर वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इस ज्वैलरी में मिलने वाला लुक आपकी किसी भी पार्टी की शान बना सकता है। ये ज्वेलरी बाकी जूलरी के मुताबिक थोड़ी हेवी होती है इसलिए, इसे किसी खास फंक्शन या खास आउटफिट के साथ पहनना ज्यादा सही रहता हैं। ये ज्वेलरी आपको रॉयल लुक देने में मदद करती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि डायमंड, गोल्ड और कुंदन सभी के साथ एमराल्ड का मैच बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।
ऑक्सिडाइस्ड ज्वेलरी

ऑक्सिडाइस्ड ज्वेलरी का अपना अलग ही ट्रेंड हैं। वैसे देखा जाए तो ये भी कोई नया ट्रेंड नहीं हैं पर इस साल इसका कम बैक हुआ है और न केवल सेलिब्रिटीज ने बल्कि हमारे जैसी आम महिलाओं द्वारा भी इसे खूब पसंद किया गया। इस ज्वेलरी को किसी भी आउटफिट के साथ केरी किया जा सकता हैं। इसमें सिंपल और हेवी दोनो प्रकार की ज्वेलरी आती हैं। इसको आप साड़ी, सलवार कमीज, लहंगा और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं। ऑक्सिडाइस्ड ज्वेलरी टीन एजर्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा ज्वेलरी हैं।
हूप्स

इयररिंग्स में हूप्स और डैंगलर्स को एवरग्रीन ट्रेंड माना जाता है। लेकिन इस वर्ष इनके कई शेप और साइज में वेरायटी देखने को मिली। इस ज्वेलरी को पहनने के लिए किसी खास दिन, इवेंट या फक्शन की जरूरत नहीं हैं। इस जूलरी की डिमांड पहले भी बहुत थी और आज भी उतनी ही है। सेलिब्रिटीज से लेकर साधारण महिलाओं को हूप्स पहना देखा जा सकता हैं। ये जींस, सूट, साड़ी और वेस्टर्न हर आउटफिट पर फबती है।
टेंपल ज्वेलरी

ये भारतीय परंपरा को दर्शाती है। इस ज्वेलरी में डिटेल डिजाइन और हस्तशिल्प तकनीक शामिल होते है। आपको बता दें कि इन गहनों पर भारतीय देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी होती हैं। एक साउथ इंडियन ब्राइड का शृंगार ट्रेडिशनल टेम्पल ज्वेलरी के बिना पूरा नहीं होता। हालांकि आज टेम्पल ज्वेलरी का चलन सिर्फ साउथ इंडिया तक नहीं रहा हैं। नॉर्थ इंडियन ब्राइड को भी अक्सर टेंपल ज्वेलरी पहने देखा जाता हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इस ज्वेलरी को सिर्फ शादी वाले दिन ही पहना जा सकता है, उसे आप जब चाहे तो अलग आउटफिट पर अलग तरह से केरी कर सकती हैं।
