महिलाएं बूटकट जींस के साथ पहनें ये 6 टॉप, दिखेंगी स्टाइलिश: Tops For Boot Cut Jeans
बूट कट जींस को अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पहनें हुए दिखाई देती हैं।
Tops For Boot Cut Jeans: महिलाओं के बीच इन दिनों बूटकट जींस काफी पॉपुलर हो रहा है। यह जींस देखने में काफी कूल लगती है। जो कॉलेज गोइंग गर्ल्स के वॉर्डरोब का भी हिस्सा बन चुका है। ये जींस पहनने के बाद घुटने से नीचे की तरफ वाइड दिखाई देती है। इस जींस को अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पहनें हुए दिखाई देती हैं। इस जींस को स्टाइलिंग करना काफी आसान हैं। आज हम आपको बूटकट जींस के साथ किस तरह के टॉप अच्छे लगेंगे, उसके बारे में बताने वाले हैं।
टी-शर्ट से मिलेगा कूल लुक

टी-शर्ट किसी भी जींस के साथ काफी अच्छी लगती है और यह काफी कैजुअल लुक भी है। लेकिन, अगर आप बूट कट जींस के साथ टी-शर्ट पहनेंगी तो काफी कूल नजर आने वाली है। आप बूटकट जींस के साथ टी-शर्ट को कई तरह से स्टाइल कर सकती है। जैसे टी-शर्ट को जींस में टक इन कर सकती है। टी-शर्ट के निचले सिरे को घुमाएं, फिर इसे किसी ट्रांसपेरेंट रबर से बांध लें। इन सभी तरीकों को आजमा कर लुक कूल बना सकती हैं।
फुल स्लीव्स टॉप

फुल स्लीव्स टॉप आपके बूट कट जीन्स के साथ काफी अच्छे लगेंगे। आप चाहें तो नेवी ब्लू बूटकट जींस के साथ फुल स्लीव्स टॉप पहन सकती हैं। आप टॉप का कलर पिंक या फिर व्हाइट भी चुन सकती हैं। दरअसल, व्हाइट टॉप और नेवी ब्लू बूटकट जींस का कॉन्बिनेशन काफी अच्छा दिखता है। लुक कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप के साथ सिंपल ज्वेलरी और मेटैलिक घड़ी पेयर करें।
हॉल्टर नेक टॉप
हॉल्टर नेक टॉप किसी भी आउटफिट के साथ आपके लुक को एक्स्ट्रा ग्लैम बना देता है। हॉल्टर नेक टॉप और बूट कट जींस का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा है, जिसे कई सिलेब्रिटीज अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना चुकी है। मार्केट में आपको टॉप के कई बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे। आप टाई डाई से लेकर प्रिंटेड टॉप तक चुन सकती हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए आप बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं।
ऑफ शोल्डर टॉप

अगर आप किसी पार्टी में जा रही है, तो बूटकट जींस के साथ ऑफ शोल्डर टॉप पहनें। ये आपकों बिल्कुल क्लासी लुक देगा। मार्केट में ऑफ शोल्डर टॉप के कई तरह के नए ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप मेकअप को डार्क रेड या चॉकलेटी ब्राउन लिपस्टिक से पूरा करें।
टैंक टॉप
टैंक टॉप एक ऐसा टॉप है, जिसे हम किसी भी जींस के साथ आसानी से स्टाइल कर सकते हैं। अगर आप अपने लुक में कंट्रास्ट ऐड करना चाहती हैं, तो सिंपल टैंक टॉप को बूट कट जींस के साथ साइड नॉट में स्टाइल करके भी पहन सकती हैं। ये आपकों बिल्कुल कूल लुक देगा।
बलून स्लीव्स टॉप
जिस तरह से महिलाओं के बीच बूट कट जींस का क्रेज बढ़ रहा है। ठीक उसी तरह से बलून स्लीव्स टॉप भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप बूट कट जींस के साथ बलून स्लीव्स टॉप स्टाइल करती है, तो यह आपके लुक को बैलेंस करने का काम करेगा। इस तरह के जींस के साथ प्रिंटेड बलून स्लीव्स टॉप ट्राई करें। ये काफी स्टाइलिश दिखाई देगा। आप इस लुक के साथ अपने बालों को खुला रख सकती हैं या उसका हाई पोनीटेल भी बना सकती हैं।
