Summer Wedding Looks: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है और ऐसे में यदि आपको शादी में जाना हो तो समझ ही नहीं आता कि क्या पहना जाए। हेवी लहंगा और साड़ी पहनने के मन नहीं करता और जूलरी की तो बात ही अलग है। और हम शादी में जाना भी चाहते हैं, इसलिए आपकी इस परेशानी का हल हम इस आर्टिकल में लाए हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में शादी अटेंड करने जा रही हैं, तो आपको एयरी कपड़े, लाइट कलर्स और ईजी सिलूएट के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 समर वेडिंग ड्रेसेज के बारे में।
ईजी साड़ियां
शादी में साड़ी पहनना सबको पसंद आता है लेकिन गर्मी के मौसम में हेवी सिल्क और मोटी कढ़ाई वाली साड़ियों से बचकर रहें। किसके पास इतना समय है कि वह इस मौसम में प्लीट्स को एडजस्ट कर सके, पल्लू को संभाल सके। ऐसे में पहले से ड्रेप की हुई साड़ियां सही रहती हैं, जो सभी बड़े और छोटे फंक्शन के लिए परफेक्ट और ईजी हैं।
क्लासिक कुर्ता सेट
कभी कभी, शादी के ड्रेस कोड को पूरा करने के लिए बस एक क्लासिक कुर्ता सेट की जरूरत पड़ती ही है, जो लाइट, ब्रीजी और अट्रैक्टिव हो। यह हर मौसम और हर मौके के लिए सही है। हल्दी हो, मेहंदी हो या फिर आपका इरादा संगीत में दिल खोलकर नाचने का है, तो भी यह प्यारा सिलूएट आपको निराश नहीं करेगा।
ब्रीजी काफ्तान
अगर आप बिना पसीना बहाए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो गर्मी की शादी के लिए फ्लोई काफ्तान आपका सबसे अच्छा दोस्त होना चाहिए। यह कम्फर्टेबल फिटिंग, ब्रीजी सिलूएट और खूबसूरत ड्रेप क साथ आपको कॉन्फिडेंट दिखाने के साथ ग्लैमरस लुक भी देगा। चाहे वह संगीत की रात के लिए एम्ब्रॉइडर्ड सिल्क काफ्तान हो या दिन के समय मेहंदी के लिए लाइट ऑर्गेन्जा फैब्रिक का काफ्तान, यह ड्रेस पूरी तरह से गेम चेंजर है।
को ऑर्ड सेट
शादी के हर पल में फुल लहंगा या हेवी साड़ी की जरूरत नहीं होती है। और भी कई मौके आते हैं, जैसे वेलकम लंच, शादी के बाद ब्रंच या कम्फर्टेबल कॉकटेल इवनिंग, जिनके लिए स्टाइलिश को ऑर्ड सेट सबसे बढ़िया है। चाहे वह स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ फ्लोई पलाज़ो सेट हो, स्ट्रक्चर्ड टॉप के साथ ड्रेप्ड स्कर्ट हो या ब्रीजी शरारा सेट हो, को ऑर्ड क्यूट दिखने के साथ कम्फर्टेबल भी होते हैं।
ईजी लहंगा
तेज पसीना बहाती गर्मी में लाइट शिफॉन, जॉर्जेट या ऑर्गेन्जा फैब्रिक के लहंगे सही रहते हैं, जो आपको बिल्कुल भी हेवी नहीं महसूस कराते हैं। अगर यह क्यूट पेस्टल या फ्लोरल प्रिंट में है तो और ज्यादा खूबसूरत और परफेक्ट दिखता है।
शरारा
अगर गर्मी के मौसम में आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, बल्कि कूल और शीक दिखना चाहती हैं, तो शरारा सेट चुनें। फ्लेयर्ड पैंट के साथ क्रॉप टॉप, ब्लेज़र के साथ फ्लोई ड्रेप्ड स्कर्ट या क्लिन्च्ड वेस्ट वाला शरारा सेट कम्फर्टेबल होने के साथ शादी के लिए सही भी है। यह एक बार में ही बन जाने वाला आउटफिट है जिसमें बिल्कुल भी एडजस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे दुपट्टे के साथ या उसके बिना भी पहन सकती हैं। चाहें तो एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं, जैसे अपनी पैंट को मैचिंग स्कर्ट से बदल लें।
जंपसूट
शादी का फैशन सिर्फ हंगे और साड़ियों तक ही सीमित नहीं है। जंपसूट उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिनकी चाहत फैशन और कम्फर्ट दोनों है। इसमें आप वैसा महसूस कर सकती हैं, जैसी आप हैं।
