गर्मियों में मिंट ग्रीन कलर को इस तरह करें स्टाइल: Summer Green Style
Summer Green Style

Summer Green Style: जब गर्मियों का मौसम आता है तो हम सभी लाइट व सूथिंग कलर्स पहनना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे कलर्स जो ना केवल आपका लुक एन्हॉन्स करें, बल्कि आपको काफी सूथिंग इफेक्ट भी प्रदान करें। समर सीजन में ग्रीन कलर को हर कोई अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहता है। इनमें भी मिंट ग्रीन कलर की बात ही कुछ और है। ग्रीन में यह लाइट शेड आपके लुक को सिंपल लेकिन ब्यूटीफुल बनाता है।

अक्सर हम सभी के दिमाग में यही चलता रहता है कि इस शेड को हम किस तरह कैरी करें कि हमारा लुक काफी अच्छा लगे। तो इसके लिए आपके पास कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। आप इसे अपने आउटफिट से लेकर ज्वैलरी यहां तक कि फुटवियर में भी इस कलर को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मिंट ग्रीन कलर को समर में स्टाइल करने के कुछ आसान लेकिन अट्रैक्टिव आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

यह भी देखे-हैवी ब्रेस्ट को अच्छा शेप देते हैं ये ब्लाउज़ डिज़ाइन: Blouse Designs Ideas

Summer Green Style: पहनें मिंट ग्रीन ड्रेसेस

अगर आपको मिंट ग्रीन कलर को एक बेहद ही सटल और सॉफ्ट लुक में कैरी करना हैं तो ऐसे में मिंट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनना अच्छा आइडिया हो सकता है। आप इसे डे टाइम से लेकर डेट नाइट तक आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप रोज़ गोल्ड एक्सेसरीज को कैरी कर सकती हैं। डेली लुक में हूप्स मिंट ग्रीन ड्रेसेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए फ्लैट्स से लेकर हील्स तक को बतौर फुटवियर पेयर कर सकती हैं।

पहनें मिंट ग्रीन पैंट

कैजुअल वीकेंड आउटिंग से लेकर वर्कप्लेस यहां तक कि चिक लुक के लिए भी मिंट ग्रीन पैंट को स्टाइल किया जा सकता है। मिंट ग्रीन पैंट एक बेहद ही वर्सेटाइल आउटफिट है। अगर आप इसे प्लेन बेसिक व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल करती हैं तो यह आपके ऑफिस लुक को एन्हॉन्स करेगा। वहीं, इसके साथ मैचिंग मिंट ग्रीन नेकपीस पहनकर आप आउटिंग पर जा सकती हैं। इसी तरह, अगर आपने पार्टी में मिंट ग्रीन पैंट को पहनने का मन बनाया है तो उसके साथ ऑफ शोल्डर टॉप को स्टाइल करने के बारे में सोचें। केजुअल्स में मिंट ग्रीन पैंट्स के साथ स्नीकर्स कैरी किए जा सकते हैं, लेकिन डेट नाइट या पार्टीज में आप हील्स का ऑप्शन ही चुनें तो अधिक बेहतर होगा।

पहनें मिंट ग्रीन स्कर्ट

Summer Green Style
Summer Green Style-Mint Skirt

मिंट स्कर्ट आपको एक रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश लुक देती हैं। यह आपके ओवर ऑल लुक को एन्हॉन्स कर सकती हैं। आमतौर पर, मिंट स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए आप इसके साथ व्हाइट या ब्लैक टॉप को पेयर करें। मिंट स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप का कॉम्बिनेशन बेहद की ब्यूटीफुल लगता है। इसके साथ एक नेकपीस आपको और भी अधिक स्टाइलिश बनाएगा। हालांकि, इस लुक में आप कोशिश करें कि आप अपने लुक को मिनिमल ही रखें। वहीं, अगर आप इसमें साथ बोल्ड कलर स्टाइल कर रही हैं तो लेस इस मोर का फंडा ही अपनाएं। अगर आप चाहें तो अपने लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ डेनिम या ब्लैक लेदर जैकेट पहन सकती हैं।

पहनें मिंट ग्रीन शॉर्ट्स

अक्सर हम सभी समर में शॉर्ट्स पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इस बार डेनिम शॉर्ट्स या फिर व्हाइट व ब्लैक कलर के बेसिक शॉर्ट्स से अलग कुछ पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में मिंट शॉर्ट्स को स्टाइल करें। यह आपको क्यूट व सिंपल लुक देती हैं। इस तरह की मिंट ग्रीन शॉर्ट्स को आप व्हाइट टॉप, व्हाइट स्नीकर्स या सैंडल और गोल्ड एक्सेसरीज के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। केजुअल्स में मिंट शॉर्ट्स आपके लुक का हिस्सा आसानी से बन सकती हैं।

पहनें मिंट ग्रीन साड़ी

अमूमन हम सोचते हैं कि मिंट ग्रीन कलर को सिर्फ वेस्टर्न वियर के रूप में ही स्टाइल किया जा सकता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। मिंट ग्रीन कलर इंडियन वियर में भी उतना ही खूबसूरत लगता है। अगर आप समर में कुछ लाइट लेकिन एथनिक वियर पहनना चाहती हैं तो ऐसे में मिंट ग्रीन साड़ी को स्टाइल करें। मिंट ग्रीन कलर में आप प्लेन साड़ी विद बॉर्डर या फिर प्रिंटेड साड़ी का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। यह दोनों ही लुक केजुअल्स या गेट टू गेदर में काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ लाइट मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज आपके लुक को और भी अधिक एन्हॉन्स करेगी।

पहनें मिंट ग्रीन को-ऑर्ड सेट

यूं तो मिंट ग्रीन कलर के साथ कई अन्य कलर्स को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप एक बिगनर है और अपने स्टाइल के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में मिंट ग्रीन को-ऑर्ड सेट को स्टाइल किया जा सकता है। इसमें मिंट ग्रीन कलर के टॉप के साथ स्कर्ट या पैंट को पेयर किया जाता है। आप इसमें प्लेन से लेकर प्रिंटेड यहां तक कि प्लीट्स लुक में भी को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। अगर आप अपने लुक को एक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो लाइट पेंडेंट से नेकपीस की लेयरिंग करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...