आपके खूबसूरत आउटफिट्स में ये हील्स लगा देंगे चार चांद
एक अच्छी ड्रेस या कोई भी आउटफिट आपके फुटवियर के बिना अधूरी है। इसलिए सही हिल्स का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
Stylish Heels: एक अच्छी ड्रेस या कोई भी आउटफिट आपके फुटवियर के बिना अधूरा है। इसलिए सही हील्स का चुनाव करना बहुत जरूरी है। यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी आउटफिट को चुनना होता है। यहां तक कि बड़े सेलेब्रिटी फैशनिस्टा के पास प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट होता है, जो किसी भी इवेंट में जाने से पहले अपने लुक की हर छोटी-बड़ी डिटेल तय करता है। हालांकि, एक स्टाइलिस्ट पर इतना पैसा खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं है। हम आपको अलग-अलग तरह की हील्स और उन आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके साथ आप इन सभी हील्स को कैरी कर सकती है।
पंप हील्स

फॉर्मल लुक के साथ पंप हील्स ज्यादा परफेक्ट रहती हैं। न केवल आपके फॉर्मल आउटफिट के साथ , बल्कि ये साड़ी के साथ-साथ सूट के साथ भी अच्छे लगते हैं। अगर आप एलिगेंट लुक की तलाश में हैं, तो इस हील्स को चुन सकते है। ये हील्स आपको आउटफिट को एक अच्छा लुक देने में मदद करेगी।
प्लेटफॉर्म हील्स

प्लेटफॉर्म हील्स उनके लिए परफेक्ट हैं, जिनकी हाइट कम है और जो इस हील्स को लंबे समय तक पहनना चाहती हैं। हालांकि ये हील्स बेहद आरामदायक होते हैं और आप हील्स को बिना किसी परेशानी के पूरे दिन पहन सकती है। लेकिन ये इंडियन आउटफिट्स कपड़ों की तुलना में वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनने में ज्यादा अच्छे लगते है।
पीप-टो हील्स

पीप-टो हील्स में सामने से पैर की उंगलियां दिखाई देती हैं। इसलिए ध्यान रहें कि आपके पैर साफ हो एक अच्छी नेल पेंट लगी हो। आप इन हील्स को फॉर्मल पैंट, स्कर्ट, साड़ी या सूट के साथ वेयर कर सकती हैं। यह हील्स पहनने में काफी आरामदायक होते है। यह आपके आउटफिट को एक स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगी।
म्यूल हिल्स

म्यूल हील कई तरह के शेप में आते हैं। अगर आप किसी पार्टी या मीटिंग में जा रहे हैं, जिसके लिए आपको लंबे समय तक खड़े रहना है, तो ये हिल एक सही विकल्प हैं। इसे आप फ्लोर लेंथ गाउन के साथ भी पहन सकती हैं। यह आपके अनारकली सूट या फॉर्मल ट्राउज़र्स के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा।
कोन हिल्स

ज्यादातर लड़कियों के पास कोन हिल्स आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस हील्स का शेप कोन के समान होता है जो ऊपर से मोटा और नीचे से पतला होता है। ये न केवल आपको ग्लैमरस लुक देते हैं बल्कि पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं। आप इसे इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।
