Celebrity White Kurta Set: गर्मी के मौसम में व्हाइट कुर्ता सेट सभी पहनते हैं लेकिन बात जब इसे स्टाइल करने की आती है तो समझ ही नहीं आता है। जबकि गर्मी के मौसम में यदि आपने व्हाइट कुर्ता सेट को स्टाइलिश तरीके से पहना है तो इससे बेहतर और कोई ड्रेस नहीं है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम व्हाइट कुर्ता सेट को स्टाइल करने के टिप्स लाए हैं, जिसे आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से सीख सकती हैं।
करिश्मा कपूर
व्हाइट चिकनकारी कुर्ती सबकी फेवरेट है और इसे स्टाइल करने का तरीका करिश्मा से बेहतर और कौन बता सकता है। खुले बाल, हाथ में ढेर सारे बैंगल्स और होंठों पर रेड लिपस्टिक लगाए उनका यह व्हाइट कुर्ता सेट लुक परफेक्ट है। अरे हां,किनारे में रखी यलो कोल्हापुरी पर नजर डालिए। यह पॉप कलर किसी के भी व्हाइट कलर लुक को एन्हैन्स कर सकता है।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला का यह लुक सिम्पल और सोबर है, जिसके लिए उन्होंने व्हाइट कुर्ता सेट के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। खुले वेवी बालों के साथ छोटी सी इयररिंगस, ग्लॉसी लिपस्टिक और माथे पर छोटी बिंदी उनके लुक को सोबर बनाते हुए भी सुंदर बना रही है।
सारा अली खान
सारा को व्हाइट कुर्ता सेट से प्यार है और इसलिए उन्हें कई बार इसमें देखा जा चुका है। यह व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट है, जिसका साथ मैचिंग शीयर दुपट्टा सुंदर दिख रहा है। सारा ने व्हाइट पर्ल हैंगिंग इयररिंग्स पहना है और हाथ में सिल्वर बैंगल्स भी हैं। चूड़ीदार और व्हाइट कलर की जूती पहने उनका लुक परफेक्ट है। धूप में हैं, तो सनग्लासेज लगाना तो बनता ही है।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का यह व्हाइट कुर्ता सेट बहुत सुंदर है, जो अनारकली पैटर्न में है। की होल नेकलाइन और फुल स्लीव इसकी खासियत है। दीपिका ने उसके साथ साइड पार्टिंग करके बाल खुले रखे हैं और कान में ग्रीन बीड्स वाला ऑक्सीडाइज्ड झुमका पहना है। हाथ में ग्रीन शेड का बैंगल और कजरारी आंखें खूबसूरत दिख रही हैं।
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट पहना है और इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। लेकिन उन्होंने कान में चांदबालियां पहनी हैं, जिसके नीचे पर्ल लगे हुए हैं। मिडिल पार्ट करके बालों को खुला रखा है। अनुष्का का यह लुक सिम्पल है लेकिन उनकी चांदबलियों ने उनके लुक को एन्हैन्स किया है। कभी लिपस्टिक नहीं लगाकर भी जूलरी को बोलने देना चाहिए।
रकुल प्रीत सिंह

रकुलप्रीत सिंह का भी यह व्हाइट कुर्ता सेट चिकनकारी वर्क में है, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का दुपट्टा भी कैरी किया है। दुपट्टा के बॉर्डर पर सिल्वर सीक्विन लगे हैं, जो उनके लुक को एन्हैन्स कर रहे हैं। रकुल ने कान में ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स के साथ हाथ में ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स भी पहने हैं। माथे पर छोटी बिंदी और होंठों पर वाइन कलर की लिपस्टिक सुंदर लग रही है।
