शादियों का दौर एक बार फिर से शुरू होने को है। ऐसे में दुल्हन के मेकअप, सैंडल, ज्वेलरी, कलर, लहंगा जैसी सब कुछ चीज़े एक दम परफेक्ट होना चाहिए। क्योंकि पूरी शादी की जान दुल्हन ही तो होती है। हर तैयारी एक दम परफेक्ट होनी चाहिए। लेकिन क्या हम कभी ब्रा पर ध्यान देते हैं? जैसा ही हर दुल्हन का सपना होता है अपनी शादी में और शादी के बाद वो ऐसे ब्राइडल फ़्यूज़न जवेलरी और परिधान पहने जिससे उसकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाएं। अगर आपने गलती से भी ऐसी ब्रा और पैंटी का चयन कर लिया जो फिट ना हो तो इससे आपका पूरा का पूरा लुक बिगड़ जाता है। आप अपने इस खास दिन को आरामदायक बनाइए। और आप चाहें तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकती हैं। आज हम अपने इस खास लेख के जरिये आपकी इस समय को हल करने की भी कोशिश करेंगे।

1.संगीत के लिए ब्रा का चयन– जी हां शादी से पहले और शादी के बाद कई तरह की रस्में होती हैं। जिसमें दुल्हन का इंजॉय करना तो बनता है। ऐसे में जब बात संगीत की होती है, इसकी तैयारी भी खास होती है। इस खास तैयारी के लिए आपको कम्फर्ट जोंंन में रहना भी जरूरी है। संगीत के फंक्शन के लिए आप स्टाइलिश स्पोर्ट्स ब्रा के साथ स्ट्रेची लेगिंग और कुछ सुपर कम्फर्ट टीज़ को पहन सकती हैं। इस शैली की ब्रा आपको अच्छा कम्फर्ट देगी।
2.कॉकटेल पार्टी के लिए ब्रा– कॉकटेल पार्टी में हर दुल्हन बोल्ड और सेक्सी दिखना चाहती है। ऐसे में अगर आप सेक्सी शोल्डर लेस ड्रेस पहनना चाहती हैं तो आप स्ट्रैपलेस ब्रा का ही चयन करें। इस तरह की ब्रा से आपकी ड्रेस की रौनक भी बढ़ेगी और वो आकर्षित भी दिखेगी।
3.चुनें सही ब्रा– गलत ब्रा का चलन आपकी शादी की पूरी पोशाक का लुक खराब कर सकती है। इसी वजह से आपको सही ब्रा का चयन करना जरूरी होता है। हर दुल्हन का सपना होता है कि वो अपनी शादी में सबसे आकर्षित लगे।
4.शादी के लिए ब्रा– आज कल दुल्हन अपनी शादी के दिन ट्रेंडी और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ऐसे में वो चोली स्टाइल में बैकलेस ब्लाउज का चयन करती हैं। इसके लिए अगर आप बैकलेस ब्रा का चयन करेंगी तो ये आपके लिए आरामदायक होगा। इसमें आपको बार बार ब्रा की किसी स्ट्रिप दिखने का डर भी नहीं रहेगा।
5.शेपवियर भी जरूरी– मौका कोई भी होो, ड्रेस तब और ज्यादा फबने लगती है जब बॉडी का शेप परफेक्टली दिखे। अगर आपकी बॉडी शेप में नहीं है तो आप शेपवियर पहनें। ये सबसे ज्यादा डिमांडिंग है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आपको इसमें कई तरह के विकल्प मिलेंगे। जिसे आप आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं। इसमें आपको पूअर्स बॉडी सूट, थाई शेपर, साड़ी वियर, टमी टकर का विकल्प होता है। इससे आपको बिलकुल नेचुरल कर्व्स मिलता है।
6.ऐसा हो नाईट वियर– शादी के बाद अब आप आराम चाहती हैं, तो आपको आराम तभी मिलता है जब आप आराम दायक नाईट वियर पहनती हैं। आप बटर-सॉफ्ट नाईट वियर के साथ एक सेक्सी नाईटी का बेहतर तालमेल बना सकती हैं।
7.सूट केस में हो सबकी जगह– दुल्हन को हर छोटी-छोटी चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। शादी के बाद वो कभी भी किसी भी ओकेजन के लिए खुद को तैयार कर सकेे, इसके लिए उसे अपने सूटकेस में हर तरह की ब्रा के लिए जगह बनानी जरूरी है। उसके सूट केस में लेस ब्रा से लेकर स्ट्रैपलेस ब्रा और बैकलेस ब्रा से लेकर पुश-अप ब्रा के लिए जगह देनी चाहिए। जिससे उसे शर्मिंदगी महसूस ना करनी पड़े।
दुल्हन के लिए ब्रा से लेकर पैंटी का चयन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं तो आप हमारी बताई हुई टिप्स को आजमाते हुए कोई भी ड्रेस बिना किसी परेशानी को कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें-
जानिए, दुल्हन के सोलह श्रृंगार का पारंपरिक एवं वैज्ञानिक महत्व हैं
