Types of lehenga: शादी का मौसम सबके लिए उत्साह से भरा होता है। खासतौर पर दुल्हन और उसकी फ्रेंड्स के लिए। शादी के दौरान सबसे खास होती है दुल्हन की आउटफिट। लक्जरी ब्राइडल्स के लिए पॉपुलर फैशन डिजाइनर अर्शी सिंघल अपना खास ब्राइडल कलेक्शन लेकर आई हैं।
मैरून जॉर्जेट लहंगा

एक एथनिक लुक पाने के लिए मैरून रंग का ये खूबसूरत एम अरूण फॉक्स जॉर्जेट लहंगा-चोली परफेक्ट है। इस आउटफिट में एम्ब्रॉयडरी, सेक्विन और धागे के साथ बुनाई और कढ़ाई की गई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है।
वेलवेट ए लाइन लहंगा

सिंपल और एलीगेंट लुक पाने के लिए इस खूबसूरत मैरून वेलवेट ए लाइन लहंगा चोली को पहना जा सकता है, जो सबको आपकी तरफ आकर्षित करेगा। चोली और दुपट्टे को स्कर्ट के साथ ही मैचिंग किया गया है।
ऑरेंज कलर लहंगा

इस लंहगे पर खूबसूरती से मिरर वर्क किया गया है। पूरे लहंगे सेट पर एम्ब्रॉयडरी वर्क इस लहंगे को आकर्षक बना रहा है। दुपट्टे, स्कर्ट और ब्लाउज तीनों को ही गार्जियस लुक देने के लिए एक ही कलर में दिया गया है।
हैंडक्राफ्टेड गोल्डन लहंगा

रॉयल लुक देने वाले इस खूबसूरत लहंगे का फैब्रिक ऑर्गंेजा है, जिसे हैंडक्राफ्टेड फाइन मेटालिक सेक्विन, मिरर वर्क, फ्लोरल मोटिफ्स जरी एंब्रॉयडरी और मल्टीपल कली फ्लेयर्ड सिल्हूट से डिजाइन किया गया है।
रॉयल मल्टीकलर लहंगा

गॉर्जियस रॉयल मल्टीकलर ये लहंगा दुल्हन को एक दिलकश लुक दे सकता है। इस लहंगे का फैब्रिक हैवी रॉ सिल्क है, जिसे हैवी क्वालिटी कैन-कैन, रेशम, सेक्विन जरदोजी और कटडाना के साथ बारीकी से बनाया गया है।
मल्टीकलर रफल लहंगा

यह मल्टी थ्रेड वर्क डोरी, एम्ब्रॉयडरी, सीक्वेंस वर्क और पैचवर्क के साथ रॉ सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है। इस स्टाइलिश लहंगे को आप शादी के किसी भी इवेंट में कम से कम ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
खूबसूरत ब्राइडल लहंगा

ये लाल रंग का लहंगा दुल्हन को शाही लुक देने के लिए काफी है। इसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ खूबसूरत बेल्ट दी गई है। इसे एक सॉलिड ट्यूल दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है।
