Waist Size
Waist Size

Tips and tricks : Measure your waist size in 5 easy steps

Tips and tricks : कभी किसी बाजार से शॉपिंग करनी हो या ऑनलाइन जींस या पैंट खरीदना हो, हम अक्सर गलत नाप के कपड़े ले लेते हैं। इस दुविधा से निकलने के लिए कमर का सही नाप लेना बेहद जरूरी है।

अक्सर हम अपनी कमर का गलत नाप लेते हैं, जिस वजह से यदि हम आनलाइन शॉपिंग करते हैं तो कई बार गलत नाप के कपड़े आ जाते हैं। फिर हम कपड़ों को वापस लौटाते हैं या उनके बदले दूसरे मंगवाने की सोचते हैं। इन सब में हमें बहुत झंझट लगता है तो क्यों न हम शुरू में ही सही माप ले लें। इस झंझट से बाहर निकलने का भी उपाय है, जिससे आसानी से आप अपनी कमर को सही ढंग से माप सकती हैं।

यदि कमर पर कोई कपड़ा है तो उसे हटा दीजिए

सबसे पहले यदि आपने कमर पर कोई कपड़ा पहन रखा है तो उसे हटा दीजिए। कपड़ों से आपका पेट थोड़ा सा बढ़ जाता है। इस वजह से आपकी कमर का माप थोड़ा सा गलत आ सकता है। तो यदि आपको एक दम सटीक नाप चाहिए तो पहले कमर से सभी कपड़ों को हटा दें।

नाप का सही तरीका जानें

हमने अक्सर देखा है कि कुछ लोग अपनी कमर को ही नहीं पहचान पाते हैं। कोई नाभि से बहुत ऊपर तो कोई बहुत नीचे कमर को नापने की कोशिश करता है, जो एकदम गलत है। सही कमर नापने के लिए अपनी उंगलियों को अपने पंजे से ठीक नीचे व हिप्स से ऊपर रखें। यहां से आपको एकदम सटीक नाप मिलेगा।

कमर को मेजरिंग टेप से नापें

अपनी कमर को ठीक से पहचानने के बाद एक मेजरिंग टेप को अपनी कमर पर रखें। ध्यान रहे कि मेजरिंग टेप कहीं से मुड़ी-तुड़ी न हो अन्यथा गलत नाप आने के बहुत संयोग हैं, जिससे आपकी सारी मेहनत पानी में मिल जाएगी, जो हम कतई नहीं चाहते।

मेजरिंग टेप को देखना

आप अपनी कमर को नाप चुके हैं। अब बस आपको मेजरिंग टेप को देखना है कि उस पर क्या नंबर आया है। यदि आपने हमारे बताए हुए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो किया है तो जो नंबर आपकी मेजरिंग टेप पर आया है वही आपकी कमर का सटीक माप है।

एक बार फिर से नापें

ऐसा होना संभव है कि आपने कहीं चूक कर दी हो और आपकी एक गलती की वजह से आपका नाप गलत आ जाएगा। तो एक बार दोबारा से नाप लेने में कोई हानि नहीं है। यदि इस बार भी पहले वाला नाप ही आया है तो यही आपका सही माप है।

ऊपर बताए गए पांचों स्टेप्स आपकी कमर को सटीकता से नापने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Leave a comment