एफडीसीआई और लेक्मे फैशन वीक में टाटा के हैंडक्राफ्टेड टेक्सटाइल ब्रांड तनैरा का कलेक्शन लॉंच हुआ नाम दिया गया ‘द फ्यूजन एडिट’। इस कलेक्शन को पूरे देश से अलग-अलग क्राफ्ट को चुनकर बनाया गया है। इस कलेक्शन को और भी सुंदर बनाने का काम किया बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने। उन्होंने कलेक्शन लॉंच में एक खास बनारसी साड़ी पहनी थी। इस पूरे कलेक्शन में कई तरह की कढ़ाई चुनी गई है जैसे पिटा कढ़ाई, अजरख कढ़ाई और फरद प्रिंट को भी शामिल किया गया है।
इस पूरे कलेक्शन में 12 बेहद खास साड़ियों को चुना गया है तो 3 लहंगों को भी। इसमें कढ़ाई, पेंटिंग और प्रिंटिंग का बेहतरीन इस्तेमाल भी हुआ है। इसमें कलमकारी वर्क है तो बनारसी भी। इसमें आपको चंदेरी देखने को मिलेगा तो दूसरी कई कढ़ाई भी। द फ्यूजन एडिट पूरी तरह से प्रकृति से प्रेरित है। इसे बहुत खूबसूरत मोटिफ़्स जैसे हाथी, कमल, बेला, मछली आदि से खूबसूरत बनाया गया है।
कलेक्शन लॉंच के मौके पर तनैरा की हेड डिजाइन एंड क्यूरेशन अनिंदिता सरदार ने कहा कि एफडीसीआई और लेक्मे फैशन वीक में अपने कलेक्शन को लाकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। फ्यूजन एडिट के साथ हम कुछ कुछ क्राफ्ट्स को वापस ला रहे हैं जिन्हें लोग भूल ही गए थे।
रस्टिक रेड वाली बनारसी साड़ी-

रस्टिक रेड कलर में सजी बनारसी साड़ी पहनें दिया मिर्जा जब रेंप पर आईं तो सबकी नजरें उन्हीं पर थीं। इस साड़ी को घीचा यार्न पर बनाया गया था। इसमें गोल्डेन जारी बॉर्डर भी बहुत सुंदर है। इसमें पैचवर्क ब्लाउज पहना गया था। दिया ने माना कि उन्हें प्रकृति को संजोता ये कलेक्शन बहुत अच्छा लगा।
ब्लैक का जादू-

इस लहंगे में ब्लैक का जादू देखा जा सकता है। इसमें बहुत सुंदर कढ़ाई की गौ है जो दुपट्टे के साथ लहंगे पर भी है।
सिंपल साड़ी का लुक-

इस साड़ी का लुक बहुत सिंपल है लेकिन फिर भी ये काफी आकर्षक है। इसमें बेस कलर सफेद है तो बाकी भी कई रंग इस्तेमाल हुए हैं।
पीली साड़ी, कढ़ाई वाली ब्लाउज-

इस साड़ी पर कांट्रास्ट रंग में ब्लाउज पहना गया है। इसमें पीली साड़ी है तो लाल और गाढ़े रंगों से सजा ब्लाउज भी। ये साड़ी आपको किसी भी पार्टी की शान बना सकती है।
कलीदार लहंगा और इतिहास की झलक-

इस कलीदार लहंगे पर लाल के साथ कई दूसरे रंग भी इस्तेमाल हुए हैं। इसमें फुल बाह चुनी गई है, जो इस पूरे पीस को और सुंदर बना रही है।
नीला और लाल-

इस नीले और लाल का संगम आपको बहुत अच्छा लगेगा ही। इसमें पुराने पैटर्न और कढ़ाई इस्तेमाल हुए हैं, फिर भी ये मॉडर्न डिजाइन ड्रेस ही लगती है।
फैशनसंबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई–मेल करें– editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें-
