Sindoor Look: हिंदू धर्म में जब किसी भी लड़की की शादी होती है तब कई सारी रस्मों के साथ उम्र भर के लिए कई चीजें उनके जीवन का हिस्सा बन जाती है। इन्हीं रीति-रिवाजों में एक रस्म सिंदूर लगाने की भी होती है जिसमें वर-वधू की मांग में सिंदूर भरता है। समय बदलने के साथ साथ कई बदलाव भी आए हैं लेकिन धार्मिक लिहाज से सिंदूर के बिना महिला का श्रृंगार अधूरा है। आम महिलाएं ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस बात को मानती है और शादी के बाद कई सेलेब्स का सिंदूर लुक सामने आता है जिसे देखने के लिए दर्शक भी बेताब रहते हैं।
सिंदूर लगाने का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही यह सुंदरता के तौर पर भी अच्छा दिखाई देता है। सिंदूर लगाने के बाद महिला के फेस में कई तरह के बदलाव दिखते हैं जिससे वह खूबसूरत लगती हैं। सिंदूर लगाने के बाद आया ये ग्लो हम अंकिता लोखंडे और कटरीना कैफ के चेहरे पर भी साफ देख चुके हैं। दोनों कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं और अपनी शादी के बाद दोनों को ही मांग में सिंदूर लगाए स्पॉट किया गया जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। दोनों एक्ट्रेस का सिंदूर लगाने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग था लेकिन यह उन पर जच रहा था।
कटरीना कैफ ने बालों में सेंटर पार्टिंग कर मांग में सिंदूर लगाया था वही अंकिता लोखंडे ने सेंटर पार्टिंग लो बन के साथ मांग भरी थी। धार्मिक मान्यताओं में यह कहा जाता है कि सिंदूर जितना ज्यादा लगाया जाता है उतना ही रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन, फैशन के लिहाज से चीजों में बदलाव आया है इसलिए सिंदूर ज्यादा लगाया गया हो या कम यह सुंदरता बढ़ा ही देता है।
अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और शादी के बाद सिंदूर लगाने के लिए अलग-अलग लुक चाहती हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कुछ सिंदूर लुक बताते हैं जिन्हें आप भी ट्राय कर सकती हैं।
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर में फेमस एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। दोनों ही अलग-अलग धर्म से है इसलिए ना ही इन्होंने शादी की और ना ही निकाह बल्कि कोर्ट मैरिज के जरिए यह हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। शादी के बाद कुछ करीबी लोगों के बीच इन्होंने रिसेप्शन पार्टी रखी थी जहां करीना का सिंदूर लुक सामने आया था। इस लुक में करीना ने पूरी मांग तो नहीं भरी थी लेकिन फ्रंट में सिंदूर नजर आ रहा था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। करीना को जब भी सिंदूर लगाए हुए स्पॉट किया जाता है वह आधी मांग भरी नजर आती हैं और लो बन बनाए रखती हैं। उनका यह लुक देखने में काफी खूबसूरत लगता है। चाहे तो आप भी यह ट्राय कर सकती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2007 में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी ऐश्वर्या राय की शादी बंगाली और साउथ इंडियन दो तरह की रस्मों से हुई थी। ऐश्वर्या राय को पहली बार संदूर लुक में तब देखा गया था जब वो अपनी शादी के बाद तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपने बालों की सेंटर पार्टिंग की हुई थी और मांग में खूब सारा सिंदूर लगा रखा था। अगर आप भी ज्यादा सिंदूर लगाना चाहती हैं तो ऐश्वर्या का यह लुक अपना सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। साल 2017 में अपनी शादी के पहले रिसेप्शन में अनुष्का ने लाल रंग की सिल्क साड़ी के साथ सेंटर पार्ट कर लो बन बनाते हुए अपनी मांग में सिंदूर सजाया था। अनुष्का इसमें खूबसूरत नजर आ रही थी।
दीपिका पादुकोण
फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। इनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। शादी के बाद अपने पहले सिंदूर लुक में दीपिका ने सेंटर पार्टिंग लो बन बनाकर मांग के अंत तक सिंदूर लगाया था जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थे। ये लुक शादी के बाद बहुत अच्छा लगेगा।
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया था। शादी के बाद प्रियंका गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आई थी। प्रियंका ने बालों को ओपन रखते हुए सेंटर से मांग निकाली हुई थी जिसे उन्होंने आधा सिंदूर से भरा था। वह इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। आप भी प्रियंका का यह लुक कॉपी कर सकती है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर हमेशा ही हटकर चीजें करती दिखाई देती है उनका फैशन सेंस भी काफी डिफरेंट है। अपनी शादी में थी उन्होंने कमाल के आउटफिट और ज्वेलरी पहनी थी। ट्रेडिशनल पंजाबी रीति रिवाज से शादी करने वाली सोनम कपूर अपनी मांग में कभी भी ज्यादा सिंदूर लगाए नजर नहीं आती है। शादी के बाद भी वह सिंदूर की डॉट के साथ नजर आई। वही कई बार उन्हें आधी मांग भरे हुए भी स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान सोनम की खूबसूरती देखने लायक थी।
पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी जिनमें यह दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। पत्रलेखा के सिंदूर लुक की बात की जाए तो वह दीपिका पादुकोण से मिलता-जुलता ही है। सेंटर पार्क लो बन में आखरी तक सिंदूर लगाए पत्रलेखा बहुत अच्छी लग रही थी आप भी ये लुक ट्राय कर सकती हैं।
जिस तरह से इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शादी के बाद अपना संदूर लुक अपनाया है इनमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। आप भी इनमें से कोई लुक अपने लिए चुन सकती हैं।