Salwar Suit Design: सलवार सूट में कई तरह के डिजाइन देखने को मिलते। इसमें बहुत तरह की वैरायटी होती है और इसे महिलाएं युवतियां और बुजुर्ग महिलाएं भी पहनती है। सलवार सूट बहुत ही कंफर्टेबल होता है, इसीलिए इसे कैरी करना आसान होता है। लेकिन अब इसमें बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलती है। सलवार सूट के डिजाइन, डिजाइनर दुपट्टा, प्लाजो सलवार सूट, पटियाला सूट, धोती सलवार सूट जैसी बहुत सारी वैरायटी हैं। आप इन सलवार सूट को रेगुलर वियर, ऑफिस वियर में पहन सकते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको सलवार सूट के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं और उसके फेब्रिक के बारे में बताते हैं। यह सलवार सूट पहनने में बहुत ही आरामदायक लगते हैं और यहां रेयॉन और कॉटन के फैब्रिक से बने हुए हैं जो पहनने में कंफर्टेबल लगते हैं।
प्रिंट वर्क सलवार सूट

प्रिंट वर्क के सलवार सूट पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं क्योंकि इसमें बहुत ही बारीक प्रिंट की हुई होती है। इसका दुपट्टा भी सूट की तरह प्रिंटेड डिजाइन में आता है उनमे भी सेम प्रिंट होती हैं। इस तरह के सलवार सूट को आप रेगुलर वियर, कॉलेज वियर, ऑफिस वियर के लिए पहन सकते हैं। यह सूट प्योर कॉटन में बनाया गया है और पहनने में आरामदायक लगता हैं। इस सलवार सूट में आपको राउंड नेक मिलती है और हॉफ स्लीव दी गई हैं। यह सलवार सूट पहनने पर बहुत ही सोबर लुक लगता है।
स्ट्रेट कुर्ता और पेंट

रेड कलर का यह स्ट्रेट कुर्ता और पेंट सलवार सूट पहनने में बहुत ही अच्छा लगता है। यह रेयॉन के फेब्रिक में आता है। इसमें आपको बहुत सारे कलर मिल जाएंगे। व्हाइट दुपट्टे पर 3D प्रिंट की हुई होती है जो कि इसे ओर भी खूबसूरत लुक देता है। यह प्रिंटिंग वर्क के साथ आने वाला व्हाइट दुपट्टा रेड कलर के सलवार सूट के साथ इस स्ट्रेट कुर्ती और पैंट के इस लुक को ओर निखार देता है। आप इसे किसी प्रोग्राम के अलावा ऑफिस के लिए भी पहन सकती हैं।
प्लाजो कुर्ता सेट

प्लाजो कुर्ता सेट यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और यह पीच कलर में उपलब्ध है। इसके साथ 3/4 साइज की स्लीव्स दी हुई है और इसमे राउंड नेक दी गई। यह पहनने में कंफर्टेबल होता है क्योंकि इसका फैब्रिक कॉटन मटेरियल बनाया गया है। आप इसे ऑफिस के अलावा बाहर भी पहन कर जा सकते हैं, अगर आप किसी को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो इस सूट को आप गिफ्ट कर सकते है। इसे पहनने के बाद आप अपने लुक को नॉर्मल रखेंगे तो भी यह बहुत अच्छा लगेगा। पीच कलर जितना अच्छा लगता है उतना ही इसका प्रिंटिंग वर्क भी इसे ओर खूबसूरत बना रहा है।
काल्फ लेंथ कुर्ता

ब्राउन कलर का यह सलवार सूट बहुत ही खूबसूरत लगता है क्योंकि इसका प्रिंटिंग वर्क इसे ओर भी बहुत खूबसूरत बना रहा रहा है। आपको इसमें पीच कलर और एक्वा स्काई ऑप्शन भी मिल सकते है। इस पूरे सूट पर व्हाइट कलर से खूबसूरत प्रिंटिंग वर्क किया हुआ है जो कि बहुत अट्रैक्टिव लग रहा है। यह पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल है, क्योंकि यह कॉटन फेब्रिक से बना हुआ है। इसमें ओर भी साइज मिल जाएगी। आपको काल्फ लेंथ वाले इस कुर्ते में राउंड नेक मिलेगी यह पहनने पर बहुत सोबर लुक देता है।
एंब्रॉयडरी वर्क

एंब्रॉयडरी वर्क हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। क्योंकि उसकी खूबसूरत एंब्रॉयडरी डिजाइन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। एंब्रॉयडरी वर्क वाला कुर्ता प्लाजो दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह सूट कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बना है, जो कि पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल है। आप इसे शादी पार्टी या फैमिली प्रोग्राम में, नाइट के फंक्शन में भी इसे पहन सकते हैं। जहां बहुत ही खूबसूरत लगेगा, इसमें सभी साइज उपलब्ध है। इस सूट की सबसे खास बात कि इसके दुपट्टे में, सूट की स्लीव्स में और प्लाजो के बॉटम में लेस लगी हुई है। जो कि इस प्लाजो को और भी खूबसूरत बना रही है। आप इसे जहा भी पहनकर जाएंगे वहा की रौनक बढ़ा देंगे।